लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल कोश्यारी पर हमलावर हुए संजय राउत, कहा- महाराष्ट्र में खत्म हो गई राज्यपाल पद की गरिमा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 22, 2022 11:35 IST

संजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर कहा कि हम उन्हें राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वह एक विनम्र भाजपा कार्यकर्ता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर कहा कि किसी भी राज्य में किसी भी राज्यपाल के खिलाफ इतना गुस्सा कभी नहीं हुआ।राउत ने कहा कि लोग हंगामा कर रहे हैं।उन्हीने कहा कि महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत मंगलवार को निशाना साधते हुए नजर आए। राउत ने कहा, "हम उन्हें राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वह एक विनम्र भाजपा कार्यकर्ता हैं। सरकार तटस्थ है और अपने शब्दों और आचरण में गरिमा दिखाती है। लेकिन हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले या सावित्रीबाई फुले पर बोलती है, क्या उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बनाया है?"

संजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर कहा, "किसी भी राज्य में किसी भी राज्यपाल के खिलाफ इतना गुस्सा कभी नहीं हुआ। लोग हंगामा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।" उल्लेखनीय है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक बयान दिया था, जिसको लेकर वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

उन्होंने कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि अगर कोई आपसे पूछे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका पसंदीदा आइकॉन कौन है? तो बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपको यहीं महाराष्ट्र में ही मिल जाएंगे। शिवाजी पुराने युग के हैं, मैं नए युग की बात कर रहा हूं। यहीं मिल जाएंगे, डॉ आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक आपो यहीं मिल जाएंगे। 

टॅग्स :संजय राउतBJPBhagat Singh Koshyari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर