लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने केंद्र पर लगाया बेहद गंभीर आरोप, बोले, "मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हो रही है साजिश"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 4, 2023 18:21 IST

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश हो रही है और जो लोग इस साजिश को रच रहे हैं वो लगातार इस शहर को सियासी तौर पर कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हो रही है साजिशसाजिश रचने वाले लगातार मुंबई को सियासी तौर पर कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैंजब तक उद्धव ठाकरे की शिवसेना है किसी भी मुंबईकर को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे

मुंबई: राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश हो रही है और जो लोग इस साजिश को रच रहे हैं वो लगातार इस शहर को सियासी तौर पर कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

संजय राउत ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब तक हमारी पार्टी है, किसी भी मुंबईकर को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे और न इसे केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनने देंगे। वसंतदादा पाटिल से लेकर वसंतराव नाइक तक ने मिलकर मुंबई की रक्षा की है ओर अब हम वही काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि आज के दौर में यह बहुत दुख की बात है कि पूंजीपति और उद्योगपति मुंबई को गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वैसे वो यह काम पहले से करते आ रहे हैं लेकिन हम उनके ऐसे किसी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे।

राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम न लेते हुए कहा, "अतीत में भी यहां उद्योगपति गुजरात से ही थे और अब भी वो यहां प्रमुखता से हैं क्योंकि आज सत्ता जिनके हाथों में है, वे उसी राज्य से आते हैं।"

उन्होंने कहा, "मौजूदा सियासत में लगातार कोशिश हो रही है कि मुंबई को आर्थिक, भौगोलिक और सामाजिक रूप से कमजोर किया जाए और इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाकर लगातार हमले हो रहे हैं। यह सीधे तौर पर मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की साजिश है। कुछ हैं, जो चाहते हैं कि मुंबई केंद्र के अधीन में आ जाए लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा क्योकि हमारी पार्टी चट्टान की तरह उनके सामने खड़ी है।"

राउत ने कहा कि मुंबई को कमजोर की साजिश का पता इस बात से चलता है कि यहां के कारोबार और परियोजनाएं बाहर ले जाई जा रही हैं और देखने वाली बात यह है कि उससे फायदा किसे हो रहा है। जिसे ये बात समझ में आ जाएगी, उसे पूरी गणित समझ में आ जाएगी। उन्होंने कहा, "विकास का मतलब यह नहीं है कि मुंबई भविष्य में महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं होना चाहिए और अगर वह अलग राज्य हो। यह तो मुंबई को कमजोर करने वाली बात हुई और हम इसका हमेशा विरोध करते रहेंगे।"

इसके साथ ही संजय राउत ने भाजपा पर फिर से हमला करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने न तो कभी संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में हिस्सा लिया है और न ही उसने स्वतंत्रता के आंदोलन में कोई भूमिका निभाई। लेकिन आज वो हर चीज पर दावा करते हैं लेकिन सभा जानते हैं कि भाजपा का दावा झूठा है।

टॅग्स :संजय राउतमुंबईBJPशिव सेनाअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए