लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का ड्राफ्ट तैयार! संजय राउत बोले- सीएम शिवसेना से ही होगा

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2019 10:20 IST

इससे पहले गुरुवार शाम को महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस और एनसीपी की संभावित गठबंधन सरकार से पहले तीनों दलों के नेताओं ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा के लिए बैठक की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर ड्राफ्ट तैयार: सूत्रसूत्रों के अनुसार 17 नवंबर को सरकार बनाने को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है

संजय राउत ने एक बार फिर भरोसा जताया है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा। संजय राउत ने शुक्रवार को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की संभावित गठबंधन सरकार को लेकर ये भी उम्मीद जताई कि तीन पार्टियों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम महाराष्ट्र के हित में होगा। बता दें कि टीवी रिपोर्टस के अनुसार महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्म्यूला तकरीबन तय हो गया है। 

टीवी रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गठबंधन सरकार को लेकर 17 नवंबर को कोई बड़ा ऐलान संभव है। 17 नवंबर शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथी भी है। हालांकि, संजय राउत ने सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों को लेकर बहुत कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया। संजय राउत से जब सवाल पूछा गया कि क्या शिवसेना का सीएम 5 साल के लिए होगा, या फिर ढाई साल के लिए, इस पर उन्होंने कहा- 'हम तो चाहते हैं कि आने वाले 25 साल तक शिनसेना का सीएम रहे, आप 5 साल की बात क्यों करते हो।'

संजय राउत ने साथ ही कहा, 'देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान रहा है और हम सभी को साथ लेकर चलेंगे। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम राज्य के हित के लिए बना है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार भी इसी पर आधारित थी।'

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार शाम को महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस और एनसीपी की संभावित गठबंधन सरकार से पहले तीनों दलों के नेताओं ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा के लिए बैठक की थी। 

हालांकि, राउत ने गुरुवार को ये भी ट्वीट किया, 'अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अहमद पटेल के साथ बैठक की और हमने कोई समझौता कर लिया है। उद्धव ठाकरे की ओर से मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह झूठ है और जानबूझकर फैलाया जा रहा है। कांग्रेस और एनसीपी के साथ हमारी बातचीत चल रही है।' 

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सुबह कहा था कि राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है और अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रसंजय राउतकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं