लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

By भाषा | Updated: April 19, 2021 15:04 IST

Open in App

मुम्बई, 19 अप्रैल शिवसेना के सांसद संजय राउत ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के वास्ते कम से कम दो दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की सोमवार को मांग की।

कोविड-19 की स्थिति को ‘‘अप्रत्याशित एवं करीब-करीब युद्ध जैसी’ करार देते हुए राउत ने कहा कि उन्होंने रविवार को इस मुद्दे पर देशभर के कुछ प्रमुख नेताओं से चर्चा की और सभी का मत था कि स्थिति गंभीर है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह अप्रत्याशित एवं करीब-करीब युद्ध जैसी है। सर्वत्र बहुत ज्यादा भ्रम एवं तनाव है। बेड नहीं हैं, ऑक्सीजन नहीं है, टीकाकरण भी नहीं है। यह कुछ नहीं बल्कि अराजकता है। स्थिति पर चर्चा के लिए कम से कम दो दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में किसी का नाम लिये बगैर दावा किया कि कुछ राज्य कोविड-19 मामलों की वास्तविक संख्या छिपाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आंकड़े छिपाने की परिपाटी अब कुछ राज्यों में रूक गयी है। (आंकड़े) छिपाने की (परिपाटी) का गुबार निकल जाने के बाद अब कुछ राज्यों में कई स्थानों से बस चिताओं से आग की लपटें नजर आती हैं।’’

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि यदि कोविड-19 के मामले बढ़ते रहे, आंकड़े छिपाये जाते रहे और सरकार वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पायी तो ‘अराजकता’ फैल जाएगी ।

राउत के बयान पर भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्त केशव उपाध्याय ने ट्वीट किया, ‘‘राउत संजय 61 जी आपने महाराष्ट्र की स्थिति की सटीक व्याख्या की है। इसलिए स्थिति पर चर्चा के लिए पहले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाइए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब