लाइव न्यूज़ :

CAB पर शिवसेना के बदले सुर, संजय राउत ने कहा- बिल में श्रीलंका के तमिल हिंदुओं के लिए कुछ नहीं

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2019 11:31 IST

नागरिकता संशोधन विधेयक राज्य सभा में आज (बुधवार) पेश किया जाना है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को भरोसा है कि वह इसे आसानी से पास करा लेगी। इससे पहले शिवसेना का बयान आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने दिये संकेत- नागरिकता संशोधन विधेयक पर बदल सकता है शिवसेना का स्टैंडसंजय राउत ने साथ ही कहा कि इस बिल में श्रीलंका के तमिल हिंदुओं के लिए कुछ नहीं है

शिवसेना नेता संजय राउत ने संकेत दिए हैं कि नागरिकता संशोधन विधेयक पर राज्य सभा में सरकार को समर्थन देने को लेकर पार्टी का स्टैंड बदल सकता है। राउत ने कहा है कि अगल विधेयक को लेकर उनके कुछ संशय अगर दूर नहीं हुए तो पार्टी बिल का विरोध भी कर सकती है। साथ ही राउत ने श्रीलंका के तमिल हिंदुओं का भी मुद्दा उठाते हुए कहा है कि इस बिल में उनके लिए कुछ भी नहीं है।

नागरिकता संशोधन विधेयक राज्य सभा में आज (बुधवार) पेश किया जाना है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को भरोसा है कि वह इसे आसानी से पास करा लेगी। इससे पहले लोकसभा में सोमवार देर रात सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक को पास कराया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत ने कहा, 'वोटबैंक की राजनीति नहीं खेली जानी चाहिए। ये सही नहीं है। हिंदू-मुस्लिम बंटवारे को फिर से उत्पन्न करने की कोशिश मत कीजिए। साथ ही इस बिल में श्रीलंका के तमिल हिंदुओं के लिए कुछ भी नहीं है।'

राउत ने साथ ही कहा, 'हमें अपने कुछ संदेह इस बिल को लेकर दूर करने हैं। अगर हमें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो लोकसभा में जो हमारा स्टैंड था, वो इस बार कुछ अलग भी रह सकता है।' बता दें कि शिवसेना ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया था।  

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019शिव सेनाराज्य सभासंसद शीतकालीन सत्रसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत