लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को 'अनपढ़' कहने वाले बयान पर डटे कांग्रेस नेता, बोले- लोकतंत्र में प्रधानमंत्री भगवान नहीं होते

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 13, 2018 11:40 IST

भाजपा नेताओं ने मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम के बयान पर कड़ा विरोध जताया। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की प्रवक्ता शाइना एनसी ने निरुपम को ‘‘मानसिक तौर पर विक्षिप्त’’ करार दिया। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर: कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम ने बुधवार( 12 सितंबर) को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अनपढ़' बोलते हुए  विवादित बयान दिया था। संजय निरूपम अपने बयान पर अब भी बरकरा हैं। उन्होंने कहा, मैंने ऐसा कुछ गलत नहीं बोला है, जो मुझे नहीं बोलना चाहिए। संजय निरूपम ने महाराष्ट्र के स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जिंदगी पर बनी लघु फिल्म दिखाने के राज्य सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए उन्होंने मोदी को ''निरक्षर'' करार दे दिया।

बयान में कुछ गलत नहीं था

न्यूज एजेंसी एएनआई को आज (13 सितंबर) को बताया, "यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में प्रधानमंत्री कोई भगवान नहीं होते हैं। लोग उनके बारे में डेकोरम का ध्यान रखते हुए ही बात करते हैं। मैंने अपने बयान में जिन शब्दों का चयन किया, वे कहीं से भी अभद्र नहीं थे।" उन्होंने कहा, "अगर बच्चे प्रधानमंत्री की शैक्षिक योग्यता के बारे में पूछेंगे, तो आप उन्हें क्या बोलेंगे? लोगों को उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में जब पता ही नहीं है। मुझे ये बात जानना है कि आखिर वह कौन सी ताकत है, जो ल्ली विश्वविद्यालय को उनकी डिग्री जारी करने में बाधा डाल रही है। जबकि बीजेपी दावा तो यही करती है कि वह वहीं, से पढ़े हैं। 

बीजेपी नेता ने किया पलटवार 

भाजपा नेताओं ने निरुपम के बयान पर कड़ा विरोध जताया। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की प्रवक्ता शाइना एनसी ने निरुपम को ‘‘मानसिक तौर पर विक्षिप्त’’ करार दिया। 

 संजय निरुपम ने बुधवार को महाराष्ट्र के स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जिंदगी पर बनी लघु फिल्म दिखाने के राज्य सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए उन्होंने मोदी को ‘‘निरक्षर’’ करार दे दिया। 

कांग्रेस नेता निरुपम ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘जबरन फिल्म दिखाने का फैसला गलत है। बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। मोदी जैसे अशिक्षित और निरक्षर व्यक्ति पर बनी फिल्म देखकर बच्चे क्या सीखेंगे?’’  निरुपम ने कहा, ‘‘बच्चों और लोगों को तो यह भी नहीं पता कि प्रधानमंत्री के पास कितनी डिग्रियां हैं।’’ 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है