संबंधों में तनाव के बीच संजय कुमार पांडा तुर्की में भारत के राजदूत नियुक्त

By भाषा | Published: March 4, 2020 07:26 AM2020-03-04T07:26:20+5:302020-03-04T07:26:20+5:30

पांडा 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वह फिलहाल सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत हैं।

Sanjay Kumar Panda appointed as India's Ambassador to Turkey | संबंधों में तनाव के बीच संजय कुमार पांडा तुर्की में भारत के राजदूत नियुक्त

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsवरिष्ठ राजनयिक संजय कुमार पांडा को तुर्की में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पांडा 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वह फिलहाल सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत हैं।

वरिष्ठ राजनयिक संजय कुमार पांडा को तुर्की में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पांडा 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वह फिलहाल सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत हैं।

पांडा की यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारत और तुर्की के संबंधों में तनाव है।

पिछले महीने भारत ने तुर्की को नसीहत दी थी कि वह भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने से बचे। इसके अलावा भारत ने अंकारा को सीमापार आतंकवाद को भी बढ़ावा देने के खिलाफ भी चेताया था।

भारत की यह टिप्पणी तब आई थी जब तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे को लेकर देश की आलोचना की थी। 

Web Title: Sanjay Kumar Panda appointed as India's Ambassador to Turkey

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे