लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ‘अरुणाचल प्रदेश के 50 साल’ महोत्सव के ब्रांड एम्बेसडर बने

By भाषा | Updated: December 1, 2021 12:32 IST

Open in App

ईटानगर, एक दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति, खान-पान और वहां के लोगों की सराहना की है। अभिनेता ‘अरुणाचल प्रदेश के 50 साल’ महोत्सव के ब्रांड एम्बैस्डर बने हैं।

उन्होंने कहा कि वह बाहर के लोगों के सामने अरुणाचल प्रदेश की विशिष्टता को उजागर करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने सोमवार को राज्य के शियोमी जिले के मोचुका में महीने भर चलने वाले उत्सव के लिए मीडिया अभियान की शुरुआत की। अरुणाचल प्रदेश के एक केंद्रशासित राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के उपलब्ध में यह समारोह अगले साल 20 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

फिल्म ‘मुन्ना भाई’ से एक अलग पहचान बनाने वाले संजय दत्त ने लोगों की तालियों के बीच कहा, ‘‘अपुन को बहुत बहुत खुशी होइला है कि अपुन अरुणाचल प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बना है मामू। और अपुन ये स्टेट कभी छोड़ के नई जानेवाला… ।’’

उन्होंने कहा ‘‘बनाया गया.. मत कहिए। मैं आपको बोल रहा हूं कि मुझे यहां बांध के ही रखिऐगा।’’ इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और राज्य विधानसभा के अध्यच पसांग दोरजी सोना भी उपस्थित थे। सोना महोत्सव की आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं।

मंगलवार को सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि कभी नॉर्थ ईस्टर्न फ्रंटियर एजेंसी (नेफा) कहलाने वाला अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश के रूप में 20 जनवरी 1972 को अस्तित्व में आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब