लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021: नोएडा प्राधिकरण कर रहा है कई कार्यक्रमों का आयोजन

By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:30 IST

Open in App

नोएडा, 11 दिसम्बर स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में नोएडा को शीर्ष स्थान पर स्थापित करने के अपने प्रयासों के तहत नोएडा प्राधिकरण द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य) एस सी मिश्रा ने बताया कि नोएडा शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए शहर के लोगों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में एक कदम और बढ़ाते हुए नोएडा प्राधिकरण द्वारा रेडियो सिटी 91.1 एफएम के साथ एक अनोखा अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमें रेडियो सिटी अपने चैनल के माध्यम से शहरवासियों को प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे स्वच्छता से संबंधित कार्यों के बारे में जागरूक करेगा।

मिश्रा ने बताया कि रेडियो सिटी के आरजे द्वारा शहरवासियों को फोन कर नोएडा द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में कराए जा रहे कार्यो के बारे में फीडबैक एवं सवाल पूछे जाएंगे और सबसे अच्छे जवाब में से आरजे द्वारा प्रतिदिन एक नाम चुना जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार दस दिन में कुल 10 लोगों को चुना जाएगा और इन सभी लोगों को अभियान के अंतिम चरण में मुफ्त में हेलीकॉप्टर के द्वारा नोएडा की सुंदरता दिखाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा