संघ का काम भारत को समृद्ध, ‘विश्व गुरु’ बनाएगा- विश्व प्रशिक्षण शिविर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2022 08:03 IST2022-08-07T07:55:55+5:302022-08-07T08:03:10+5:30

इस पर बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा, ‘‘संघ का काम भारत वर्ष को समृद्ध बनाएगा और इससे भारत विश्व गुरु बनेगा।’’

Sangh work will make India prosperous Vishwa Guru RSS chief Mohan Bhagwat said World Training Camp bhopal | संघ का काम भारत को समृद्ध, ‘विश्व गुरु’ बनाएगा- विश्व प्रशिक्षण शिविर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

संघ का काम भारत को समृद्ध, ‘विश्व गुरु’ बनाएगा- विश्व प्रशिक्षण शिविर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Highlightsआरएसएस के ‘विश्व संघ शिक्षा वर्ग’’ के शिविर में मोहन भागवत ने एक अपील की है। मोहन भागवत विदेशों में रह रहे भारतीयों से भारत को समृद्ध और विश्व गुरु बनाने की बात कही है। इसमें ब्रिटेन सहित 15 देशों के आठ स्वयं सेवकों और 13 देशों की 31 महिला स्वयं सेवकों शामिल हुए है।

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने विदेशों में रह रहे संघ के सदस्यों से भारत को समृद्ध और विश्व गुरु बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम करने की अपील की है। 
भागवत ने यहां शनिवार को आरएसएस के ‘‘विश्व संघ शिक्षा वर्ग’’ (विश्व प्रशिक्षण शिविर) के समापन सत्र में को संबोधित करते हुए यह बात कही है। 

आपको बता दें कि इस शिविर में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से संघ के सदस्यों ने भाग लिया। 

मोहन भागवत ने क्या कहा

 ‘‘विश्व संघ शिक्षा वर्ग’’ को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘‘संघ का काम भारत वर्ष को समृद्ध बनाएगा और इससे भारत विश्व गुरु बनेगा।’’ उन्होंने पुरुषों और महिला स्वयंसेवकों से उन देशों में चमकने और उत्कृष्टता प्राप्त करने और वहां के लोगों के लिए आदर्श बनने के लिए कहा है। 

15 देशों से पुरूष और महिलाएं स्वयं सेवकों ने लिया भाग

उन्होंने कहा, ‘‘स्वयंसेवक दूसरे देशों में वहां भी सेवा कर रहे हैं। स्वयंसेवक जहां जहां गए उस देश की संपत्ति बन गए हैं। उनको देखकर दुनिया भी उनका अनुसरण करेगी और एक नए वातावरण एवं सुखी दुनिया का उदय होगा।’’ शिविर में ब्रिटेन सहित 15 देशों के आठ स्वयं सेवकों और 13 देशों की 31 महिला स्वयं सेवकों ने भाग लिया। 

ऐसा शिविर 1992 में सबसे पहले हुआ था। 

इस पर बोलते हुए आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि संघ हर दो से तीन साल में विदेशों में अपने सदस्यों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस तरह का पहला शिविर 1992 में बेंगलुरु में आयोजित किया गया था।

Web Title: Sangh work will make India prosperous Vishwa Guru RSS chief Mohan Bhagwat said World Training Camp bhopal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे