लाइव न्यूज़ :

सनातन विवाद का असर!, भोपाल में “इंडिया” की पहली रैली कैंसिल, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने की घोषणा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2023 21:04 IST

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ का गठन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आवास पर यह बैठक हुई थी।अगले महीने से देश के विभिन्न हिस्सों में गठबंधन की जनसभाएं शुरू होंगी।14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था।

भोपालः भोपाल में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की पहली रैली जो भोपाल में होनी थी, अब नहीं होगी। रद्द हो गई है।

अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ का गठन किया है। हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आवास पर यह बैठक हुई थी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को कहा कि अक्टूबर में भोपाल में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की प्रस्तावित रैली रद्द कर दी गई है। इसी बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि यह कदम द्रमुक नेताओं द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ की गई टिप्पणी पर "जनता के गुस्से" के कारण उठाया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने कहा था कि वह भोपाल में एक रैली आयोजित करेगा। इस गठबंधन में कांग्रेस और 25 से अधिक अन्य पार्टियां शामिल हैं। रैली के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "ऐसा नहीं होने जा रहा है। इसे रद्द कर दिया गया है।"

एक सवाल के जवाब में, पार्टी के मध्यप्रदेश मामलों के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कहा कि पार्टी प्रमुख ने भोपाल में ‘इंडिया’ गठबंधन रैली के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। सुरजेवाला ने कहा, "फैसला लेने के बाद हम इसकी पुष्टि करेंगे।"

इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार के आवास पर बैठक के बाद, विपक्षी गठबंधन ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल में अपनी पहली संयुक्त रैली आयोजित करने का फैसला किया था। पवार के आवास पर बैठक के बाद, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा था कि रैली भाजपा सरकार के तहत बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर केंद्रित होगी।

‘इंडिया’ गठबंधन रैली को रद्द करने के बारे में कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसे सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणियों पर "जनता के गुस्से" से जोड़ा। उन्होंने कहा, "यह जनता का गुस्सा है। आप सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहेंगे। मध्य प्रदेश के लोग सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

चौहान ने दावा किया, ''(सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों को लेकर) मध्य प्रदेश के लोगों में गुस्सा और दुख है। उन्हें (विपक्ष को) डर था कि लोग अपना गुस्सा जाहिर कर सकते हैं और इसलिए उन्होंने विपक्षी गठबंधन की रैली रद्द कर दी।''

हाल ही में, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेता उदयनिधि स्टालिन और ए राजा ने दावा किया था कि सनातन धर्म ने समाज में विभाजन पैदा किया है और इसे डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस जैसी बीमारियों की तरह खत्म किया जाना चाहिए।

टॅग्स :इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील