लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा का हिमाचल में कांग्रेस पर हमला, बोले- "जिस पार्टी ने हिमाचल का स्पेशल पैकेज छीना, जनता उसका पैकअप करने जा रही है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 30, 2022 17:01 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हमला करते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस पार्टी एटीएम की खोज में निकली है। हिमाचल की जनता ऐसी पार्टी का पैकअप करने जा रही है, जिसने सूबे का स्पेशल पैकेज खत्म किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा का हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस पर तीखा हमला पात्रा ने कहा कि जनता उस पार्टी का पैकअप करेगी, जिसने प्रदेश के स्पेशल पैकेज को खत्म किया हैकांग्रेस पार्टी एटीएम की पार्टी है और भाजपा पीटीएम (प्रगति, तरक्की और मेहनत) की पार्टी है

कांगड़ा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में विरोधी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को भारी मतो से हराएगी क्योंकि उसने प्रदेश को मिलने वाले स्पेशल पैकेज को खत्म किया था।

कांग्रेस के खिलाफ लंबे आरोपों की फेहरिश्त लेकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने न केवल हिमाचल प्रदेश के स्थाननीय मुद्दे बल्कि देशव्यापी अन्य मुद्दों पर कांग्रेस के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।

संबित पात्रा ने कांगड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जिसने हिमाचल के स्पेशल पैकेज को खत्म किया था, उनका एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की जनता पैकअप करने जा रही है।"

इसके साथ ही पात्रा ने राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हमला करते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस पार्टी एटीएम की खोज में निकली है कि किसी प्रकार सत्ता में आ जाएं तो लूट-खसोट और भ्रष्टाचार रूपी एटीएम की मशीन मिल जाए। कांग्रेस पार्टी एटीएम की पार्टी है और भाजपा पीटीएम (प्रगति, तरक्की और मेहनत) की पार्टी है।

इसके साथ ही संबित पात्रा ने कांग्रेस पर और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने जेएनयू के अंदर भारत विरोधी नारों का समर्थन किया था। जिस कांग्रेस की लीडर ने बाटला हाउस एनकाउंटर पर आतंकवादियों के लिए आंसू बहाए हों। जिस कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में लिखित रूप से भगवान राम के अस्तित्व को नाकारा हो और जिस कांग्रेस का इतिहास भारत को तोड़ने का रहा हो, वह पार्टी भला क्या भारत जोड़ेगी।

टॅग्स :संबित पात्राहिमाचल प्रदेशकांग्रेसराहुल गांधीकांगड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप