लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े ने कहा, पीएम मोदी की UNGA में बुद्ध वाली टिप्पणी गलत है

By भाषा | Updated: September 30, 2019 00:42 IST

भिड़े ने सांगली में एक कार्यक्रम में दावा किया कि दुनिया को वर्तमान समय में शांति का संदेश नहीं चाहिए जो बुद्ध ने अपने उपदेश में दिया था।

Open in App

विवादास्पद दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान बुद्ध वाली टिप्पणी ‘‘गलत’’ थी क्योंकि उनकी सीख आज की दुनिया के लिए ‘‘उपयोगी नहीं’’ है। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं।

राष्ट्रों को आतंकवाद के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई के लिए प्रेरित करते हुए, उन्होंने कहा था कि भारत ने दुनिया को बुद्ध के शांति के संदेश दिए हैं। भिड़े ने सांगली में एक कार्यक्रम में दावा किया कि दुनिया को वर्तमान समय में शांति का संदेश नहीं चाहिए जो बुद्ध ने अपने उपदेश में दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह (बुद्ध का उल्लेख) करके गलती की। हमने दुनिया को बुद्ध दिया लेकिन यह (बुद्ध का शांति और सहिष्णुता का संदेश) अब उपयोगी नहीं है। यदि आपको दुनिया में व्यवस्था कायम करनी है तो हमें छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के ‘‘विचारों’’ की आवश्यकता होगी।’’ 

टॅग्स :संभाजी भिडेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत