लाइव न्यूज़ :

जब चोरी हुए पैसों को लेकर यूपी विधानसभा में रो पड़े सपा विधायक, कहा- आत्महत्या कर लूंगा

By भाषा | Updated: February 18, 2019 15:32 IST

आजमगढ़ के मेहनगर से सपा विधायक कल्पनाथ पासवान ने शून्यकाल के दौरान कहा, 'मैं सदन में हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं । अगर मुझे यहां न्याय नहीं मिला तो कहां जाऊं । मैं मर जाउंगा।'

Open in App

सपा के एक विधायक आज(18 उत्तर प्रदेश विधानसभा में भावुक हो गये । विधायक का कहना था कि उनके दस लाख रूपये चोरी हुए हैं और अगर चोरी की रकम उन्हें वापस नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेंगे ।

आजमगढ़ के मेहनगर से सपा विधायक कल्पनाथ पासवान ने शून्यकाल के दौरान कहा, 'मैं सदन में हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं । अगर मुझे यहां न्याय नहीं मिला तो कहां जाऊं । मैं मर जाउंगा ... मैं बहुत गरीब हूं ... अगर मेरी धनराशि वापस ना मिली तो मैं आत्महत्या कर लूंगा ।' 

विधायक ने बताया कि आजमगढ़ के एक होटल से उनके दस लाख रूपये चोरी हो गये । इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी तक नहीं लिखी गयी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वह मामले की रिपोर्ट मंगाएंगे और न्याय सुनिश्चित होगा ।

उन्होंने कहा कि अगर विधायक चाहते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी । जब विधायक ने उनसे संपर्क किया था तो उन्होंने गृह विभाग और संबंधित अधिकारियों को मामले का हल करने को कहा था ।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत