लाइव न्यूज़ :

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

By शिवेंद्र राय | Updated: July 9, 2022 16:23 IST

फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहीं मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम मेदांता अस्पताल अंतिम सांसे ली। साधना गुप्ता के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना गुप्ताफेफड़ो के संक्रमण से जूझ रही थीं साधना गुप्तागुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में तोड़ा दम

गुरुग्राम: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। फेफड़ों के संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्हेंने आखिरी सांस ली। साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे। साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर लखनऊ ले जाया जाएगा और मुलायम सिंह के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना गुप्ता

साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। वह भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मां थीं। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और बड़े बेटे अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन साल 2003 में हुआ था। पहली पत्नी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव से 20 साल छोटी थीं।

साधना गुप्ता की भी मुलायम सिंह यादव से दूसरी शादी थी। मूल रूप से इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। इसके दो साल बाद साधना गुप्ता पति से अलग हो गईं।

केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया है। मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है,  ''पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला, प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दें! ॐ शांति शांति शांति।'' 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवMedanta Liver Transplantation Instituteसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप