लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की बड़ी घोषणा, कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 24, 2022 15:21 IST

सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने घोषणा की कि वह कन्नौज से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे जहां से उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था।यादव मार्च 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता हैं, 17वीं लोकसभा में आजमगढ़ के लिए सांसद चुने गए हैं।

कन्नौज: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को घोषणा की कि वह कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं खाली बैठा हूं तो क्या करूंगा? मैं चुनाव लड़ूंगा। हमारा काम चुनाव लड़ना है।" अखिलेश यादव ने कहा कि वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे जहां से उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था, यह कहते हुए कि इस चुनाव में पार्टी का अंतिम आह्वान होगा।

2019 में कन्नौज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को 12353 वोटों से हराया था। अखिलेश यादव के 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद डिंपल यादव ने कन्नौज की कमान संभाली थी। 2009 में अखिलेश यादव ने सहजता से दो लोकसभा सीटें कन्नौज और फिरोजाबाद जीती थीं।

यादव मार्च 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता हैं, 17वीं लोकसभा में आजमगढ़ के लिए सांसद चुने गए हैं और 18वीं विधानसभा में करहल के लिए विधान सभा के वर्तमान सदस्य हैं। बताते चलें कि पार्टी ने डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है, जो उनके ससुर और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के कारण जरूरी हो गया था। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकन्नौजडिंपल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'