लाइव न्यूज़ :

विधायक दल और विपक्ष के नेता चुने गए अखिलेश यादव, सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2022 13:34 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा विधायक दल का नेता और विपक्ष का नेता चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के विधायक दल और विधानमंडल दल का नेता चुना गयाअखिलेश यादव के नाम का प्रस्ताव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक अवधेश सिंह ने रखा जो सर्वसम्मति से पारित हुआ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अखिलेश यादव को सपा के विधायक दल और विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक अवधेश सिंह ने अखिलेश यादव के नाम का प्रस्ताव रखा था जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। 

समाचार एजेंसी एएनआई अनुसार, शिवपाल सिंह यादव यह कहते हुए नजर आए कि पार्टी कार्यालय से सभी विधायकों को फोन किया गया था, लेकिन उन्हें किसी का कॉल नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की बैठक में उनको आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने दो दिनों तक इसके लिए इंतजार किया और कई कार्यक्रम भी रद्द किए थे। मगर इसके बावजूद उन्हें कोई आमंत्रण नहीं मिला। वहीं, शुक्रवार को अखिलेश यादव सीएम योगी को बधाई से ज्यादा तंज कसते हुए नजर आए थे। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि नई सरकार को बधाई कि वो समाजवादी पार्टी के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए। मालूम हो, सीएम योगी द्वारा अखिलेश यादव को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। यही नहीं, नई सरकार जब शपथ ग्रहण कर रही थी, उसी समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील