लाइव न्यूज़ :

सैम पित्रोदा ने उठाए एयर स्ट्राइक पर सवाल, कहा- 'कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे पाकिस्तान को देना सही नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2019 10:42 IST

पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के सवाल पर सैम पित्रोदा ने कहा कि यह सही फैसला नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने हैं सैम पित्रोदा, यपीए सरकार में रह चुके हैं सलाहकारसैम पित्रोदा ने कहा- एयर स्ट्राइक पर दुनिया में दूसरी तरह की बातें हो रही हैं, सबूत दिये जाने चाहिएकुछ लोगों की गलती की सजा आप किसी एक देश के सभी नागरिकों को नहीं दे सकते: पित्रोदा

राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा है कि पुलवामा अटैक के बाद भारत की ओर से एयर स्ट्राइक किया जाना परिस्थिति से निपटने का सही तरीका नहीं था। सैम पित्रोदा ने साथ ही एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान में मारे गये आतंकियों की संख्या के बारे में भी पूछा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पित्रोदा ने कहा, 'अगर वे (आईएएफ) वे कह रहे हैं कि 300 आतंकी मारे गये तो फिर ठीक है। मैं केवल यह कह रहा हूं कि क्या आप मुझे और सच्चाई और सबूत दे सकते हैं।'  

पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के सवाल पर पित्रोदा ने कहा कि इंटरनेशनल समाचार माध्यम इस अटैक और इसके प्रभाव पर दूसरी बात कह रहे हैं और भारत को लोगों को एयरफोर्स के इस ऑपरेशन के बारे में जानने का पूरा अधिकार है।

पित्रोदा ने कहा, 'मैं इसके बारे में थोड़ा और ज्यादा जानना चाहता हूं क्योंकि मैंने न्यूयॉर्क टाइम्स और दूसरे अखबारों को पढ़ा है। क्या हमने वाकाई में हमला किया था? क्या हमले वाकई में 300 को मारा है? मैं यह नहीं जानता। एक नागरिक के तौर पर मुझे यह जानने का हक है और अगर मैं पूछता हूं तो यह मेरा कर्तव्य है। इसका यह मतलब नहीं कि मैं देशभक्त नहीं हूं। इसका यह भी मतलब नहीं है कि मैं इस तरफ हूं या उस तरफ। हमें सच जानने का अधिकार है। अगर आप कहते हैं कि 300 मारे गये तो मुझे उसके बारे में जानना है। हम सभी को जानने की जरूरत है। भारत के लोगों को जानने की जरूरत है और फिर वैश्विक मीडिया आता है जो कहता है कि कोई नहीं मारा गया। भारतीय नागरिक के तौर पर फिर मैं बुरा देखता हूं।' 

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से तैयार की जाने वाली घोषणापत्र की समिति के सदस्य रहे पित्रोदा ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान से बात करने की जरूरत है। पित्रोदा ने कहा, 'मैं गांधीवादी हूं। मैं व्यक्तिगत तौर पर ज्यादा बातचीत में भरोसा करता हूं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान ही क्यों हमें सबसे बात करना चाहिए।'

एएनआई के अनुसार यह पूछे जाने पर कि पुलवामा हमले के बाद भी पाकिस्तान से बात जारी रखनी चाहिए जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये, पित्रोदा ने कहा- 'मैं अटैक (पुलवामा) के बारे में ज्यादा नहीं जानता। ऐसा हमेशा होता रहता है, मुंबई में भी ताज और ओबेरॉय होटल पर हमला हुआ। हम प्रतिक्रिया दे सकते थे और अपने प्लेन भेज सकते थे लेकिन मेरे हिसाब से यह सही तरीका नहीं है। आप इस तरह से दुनिया डील नहीं कर सकते। आठ लोग आते हैं और कुछ करते हैं, तो ये मतलब नहीं कि आप पूरे देश पर हमला कर दें।'

पित्रोदा ने कहा, 'मैं इस बात पर विश्वास नहीं करता कि किसी देश के कुछ लोगों ने कोई काम किया और आप उस देश के हर नागरिक को मार दें।'

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइकराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह