लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद का प्रियंका गांधी पर बड़ा बयान, बोले- उनका गलत प्रचार हो रहा है

By भाषा | Updated: May 24, 2018 21:04 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ऐन पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में खुर्शीद ने ‘कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के दाग’ वाला बयान देकर पार्टी के लिए किरकिरी वाली स्थिति पैदा कर दी थी। 

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा प्रियंका गांधी को ‘गेमचेंजर’ करार दिए जाने के बाद पार्टी ने आज कहा कि प्रियंका अपनी पसंद की हर भूमिका को बखूबी निभाती हैं, लेकिन इसको लेकर गलत प्रचार करना ठीक नहीं है।खुर्शीद के एक अखबार को दिए साक्षात्कार के संदर्भ में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वह उन भूमिकाओं को महत्वपूर्ण ढंग से निभाती हैं जो वह खुद निभाना चाहती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह आप लोगों के सामने आकर बात करें या चुनाव में खड़ी हों। वह उन्हीं क्षेत्रों में काम करती हैं जिनका वह खुद चुनाव करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रियंका जी संगठन को लेकर कुछ करती हैं तो इसको लेकर इस तरह का प्रचार करना ठीक नहीं है कि आगे ये होने वाला है और आगे वो होने वाला है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी में प्रियंका की भूमिका बड़ी होने वाली है तो सिंघवी ने कहा, ‘‘जो भूमिका चुनती हैं और जिसे उपयुक्त समझती हैं उसे वह बहुत अच्छी तरह निभाती हैं। पहले भी किया है और आगे भी करती रहेंगी। यह उनकी मर्जी पर निर्भर करता है कि वह क्या भूमिका निभाना चाहती हैं, लेकिन इसको लेकर कुछ गलत प्रचार करना उचित नहीं है।’’ खुर्शीद ने एक हिंदी दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ प्रियंका अभी भी गेमचेंजर हैं। उन्होंने जिस तरह से राहुल और पार्टी को सपोर्ट किया है और जैसे काम कर रही हैं, उससे पार्टी को सपोर्ट मिलता है। पर्दे के पीछे उनका बहुत ही अहम रोल है।’’ हाल के समय में ऐसे कयास रहे हैं कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी में खुर्शीद की पहले वाली स्थिति नहीं रही और इसकी वजह एएमयू में दिए उनके एक बयान को माना जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ऐन पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में खुर्शीद ने ‘कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के दाग’ वाला बयान देकर पार्टी के लिए किरकिरी वाली स्थिति पैदा कर दी थी। इस बयान के कुछ दिनों बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘जन आक्रोश’ रैली में नसीहत देते हुए कहा था कि जब पार्टी भाजपा एवं आरएसएस के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रही हो तो सभी नेताओं को एकजुट रहना चाहिए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर