लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ ओटीटी सहित कई फॉर्मेट में मई में रिलीज होगी

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:11 IST

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म “राधे : यॉर मोस्ट वांटेड भाई” 13 मई को रिलीज होने वाली है और साथ ही यह कई और मंचों पर भी देखी जा सकेगी।

सलमान खान फिल्म्स और जी स्टूडियो द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक फिल्म को ‘‘कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सभी राज्यों के चालू सिनेमाघरों में” रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, “ईद का सबसे बढ़िया जश्न। राधे: यॉर मोस्ट वांटेड भाई’ को दुनिया भर में कई मंचों पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है।”

इसके अलावा यह फिल्म जी5 के जीप्लेक्स पर भी दे्खी जा सकेगी और डीटीएच ऑपरेटरों- डिश टीवी, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी रिलीज की जाएगी।

‘राधे’ को सरकार द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दुनिया भर के थियेटरों में रिलीज किया जाएगा।

जी स्टूडियोज के सीबीओ, शरीक पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते टीम को अपनी वितरण रणनीति में ऐसे समय में “नव परिवर्तन” करना पड़ा जब कई राज्यों ने या तो सिनेमाघरों को पूरी तरह बंद कर दिया है या लोगों की संख्या को सीमित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब