लाइव न्यूज़ :

Sakshi Malik Announced Retirement: पहलवान साक्षी मलिक ने की संन्यास की घोषणा, संजय कुमार सिंह के WFI अध्यक्ष चुने जाने के बाद लिया फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 21, 2023 17:14 IST

संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इस परिणाम के बाद जहां WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने खुशी जताई वहीं पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने संन्यास की घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने संन्यास की घोषणा कर दीसंजय कुमार सिंह के WFI अध्यक्ष चुने जाने के बाद लिया फैसलाबजरंग पूनिया ने कहा कि ह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अपनी बात पर कायम नहीं रही

Sakshi Malik Announced Retirement: संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह लम्बे समय तक महासंघ पर राज करने वाले बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। इस परिणाम के बाद जहां WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने खुशी जताई वहीं पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने संन्यास की घोषणा कर दी। 

 पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, "हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं..."

बजरंग पूनिया ने कहा कि ह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अपनी इस बात पर कायम नहीं रही कि बृजभूषण का कोई भी वफादार डब्ल्यूएफआई चुनाव नहीं लड़ेगा। विनेश फोगाट ने भी निराशा जताते हुए कहा कि उभरती हुई महिला पहलवानों को भी अब शोषण झेलना पड़ेगा।

हालांकि पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "मैं जीत का श्रेय देश के पहलवानों और WFI के सचिव को देना चाहता हूं...मुझे उम्मीद है कि नई फेडरेशन के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरू होंगी।'

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और और भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद वह डब्ल्यूएफआई की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिए गए थे। जब फिर से चुनाव हुए तो खुद बृजभूषण शरण सिंह मैदान में नहीं उतरे लेकिन अपने वफादार संजय कुमार सिंह को चुनाव लड़ाया जिन्होंने जीत हासिल की। 

दिल्ली पुलिस ने छह बार के सांसद के खिलाफ 15 जून को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप पत्र दायर किया था।

टॅग्स :साक्षी मलिकWFIबृज भूषण शरण सिंहबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर