लाइव न्यूज़ :

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017: हिन्दी के लिए रमेश कुंतल मेघ को, तमिल लेखक इकंलाब को मरणोपरांत पुरस्कार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 18:54 IST

उर्दू का साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017 बेग एहसास को मिला है।

Open in App

हिंदी के वरिष्ठ आलोचक एवं विविधता भरे और बहुभाषी भारतीय समाज को सामने लाने वाले रमेश कुंतल मेघ को 'विश्वमिथकसरित्सागर' पुस्तक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। उर्दू के बेग एहसास की 'दखमा' सहित 24 कृतियों को वर्ष 2017 के अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं तमिल के लिए मरणोपरांत साहित्य अकादमी पाने वाले लेखक इंकलाब के परिवार ने साहित्य अकादमी पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। द हिन्दू की खबर के अनुसार इंकलाब की बेटी इस बात साहित्य अकादमी को पत्र लिख सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंकलाब के परिवान का मानना है कि उन्होंने आजीवन सरकार के खिलाफ आवाज उठायी इसलिए मरणोपरांत वो उनके नाम पर ये पुरस्कार नहीं ले सकते।

साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने कहा, "पुस्तकों का चयन इस विषय के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित भाषाओं में तीन सदस्यों की एक जूरी द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर किया गया।"

उन्होंने कहा कि पुरस्कारों का चयन अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यकारिणी की हुई बैठक में किया गया। इस वर्ष पुरस्कार के लिए 24 भाषाओं से सात उपन्यासों, पांच कविता संग्रह, पांच कहानी संग्रह, पांच आलोचना, एक निबंध और एक नाटक को चुना गया है। 

टॅग्स :साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतलेखिका अरुंधति रॉय ने जीता 'पेन पिंटर पुरस्कार 2024', जूरी ने कहा ‘उनकी शक्तिशाली आवाज को दबाया नहीं जा सकता’

भारतब्लॉग: साहित्य में निरंतर प्रयोग करते रहे अज्ञेय

भारतब्लॉग: रेणु की रचनाओं में दर्ज है महिलाओं का संघर्ष और समाधान

भारतImroz Passed Away: जानिए कौन थे इमरोज़? अमृता प्रीतम के हमसफर जिनका 97 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए