पश्चिमी बंगाल: BJP ने रायगंज और मेदिनीपुर सीटों पर जीत दर्ज की

By भाषा | Published: May 24, 2019 02:27 AM2019-05-24T02:27:37+5:302019-05-24T02:27:37+5:30

मौजूदा सांसद एवं माकपा उम्मीदवार मोहम्मद सलीम 1,82,035 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भुनिया को 88,952 मतों से हरा दिया।

Saffron surge in Bengal witnesses decline of Left | पश्चिमी बंगाल: BJP ने रायगंज और मेदिनीपुर सीटों पर जीत दर्ज की

पश्चिमी बंगाल: BJP ने रायगंज और मेदिनीपुर सीटों पर जीत दर्ज की

भाजपा के उम्मीदवाद देबश्री चौधरी ने रायगंज लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के अग्रवाल को 60,574 मतों से पराजित कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चौधरी को 5,11,652 वोट मिले, जबकि अग्रवाल को 4,51,078 मत मिले।

मौजूदा सांसद एवं माकपा उम्मीदवार मोहम्मद सलीम 1,82,035 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भुनिया को 88,952 मतों से हरा दिया।

घोष को 6,85,433 वोट मिले, जबकि भुनिया को 59,6481 वोट मिले। कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय ने भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिन्हा को 1,27,095 मतों से पराजित कर दिया।

Web Title: Saffron surge in Bengal witnesses decline of Left

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे