लाइव न्यूज़ :

शिअद ने 84 दंगों पर मनमोहन की टिप्पणी पर कहा-राजीव गांधी के बजाय किसी और पर दोषारोपण स्तब्धकारी

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:21 IST

शिअद नेता ने कहा कि हालांकि सिंह के बयान से हमारा यह रूख सिद्ध होता है कि स्वतंत्र भारत के सबसे भयंकर और त्रासद नरसंहार को आसानी से रोका जा सकता था

Open in App
ठळक मुद्दे1984 के सिख विरोधी दंगे पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान से उन्हें ‘बड़ा दुख और निराशा’ हुई है आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बजाय किसी और पर दोषारोपण स्तब्ध कर देने वाला प्रयास है।

 शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगे पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान से उन्हें ‘बड़ा दुख और निराशा’ हुई है और उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बजाय किसी और पर दोषारोपण स्तब्ध कर देने वाला प्रयास है।

बुधवार को एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि 1984 का सिख विरोधी दंगा रोका जा सकता था, यदि तत्कालीन गृहमंत्री पी वी नरसिम्हा राव ने सेना बुलाने के सुझाव पर ध्यान दिया होता। यहां एक बयान में शिअद प्रमुख ने कहा, ‘‘ प्रासंगिक सरकारी रिकार्ड स्पष्ट रूप से बताते हैं कि सेना की तैनाती के विरूद्ध निर्णय राजीव गांधी के निवास पर हुई एक बैठक में लिया गया था।’’

बादल ने कहा कि सिंह का दावा ‘न तो सच है और न ही उपयुक्त।’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्तब्धकारी है क्योंकि यह बयान उन मनमोहन सिंह ने दिया है जिनका हमने सदैव सच्चा सम्मान किया। यह बिल्कुल अनपयुक्त और अशोभनीय है क्योंकि उसमें दो पूर्व प्रधानमंत्रियों-- पी वी नरसिम्हा राव और आई के गुजराल के नाम जुड़े हैं जो इस दावे पर जवाब देने के लिए जीवित नहीं हैं। यह बहुत बड़ी पहेली है कि क्यों सिंह ने तब चुप्पी साधे रखी जब राव और गुजराल इस दावे की पुष्टि या खंडन के लिए जीवित थे।’’

शिअद नेता ने कहा कि हालांकि सिंह के बयान से हमारा यह रूख सिद्ध होता है कि स्वतंत्र भारत के सबसे भयंकर और त्रासद नरसंहार को आसानी से रोका जा सकता था, यदि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सेना को इतने बड़े संकट से निपटने के लिए समय पर सेना को बुलाने दिया होता।’’

टॅग्स :मनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

भारत'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हाफिज सईद से मुलाकात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था' : यासीन मलिक के दावे ने मचाई सनसनी

भारतManmohan Singh: श्रद्धांजलि के अवसर पर दु:खद राजनीति?, सार्वजनिक जीवन का स्याह पक्ष सामने

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया