लाइव न्यूज़ :

बेअदबी मामला: पंजाब पुलिस की एसआईटी करेगी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख से पूछताछ

By भाषा | Updated: November 8, 2021 09:07 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ नवंबर पंजाब पुलिस का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से 2015 के बेअदबी मामले में पूछताछ करने के लिए सोमवार सुबह यहां से हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल रवाना हुआ।

अपनी दो अनुयायियों से दुष्कर्म के लिए 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम सिंह सुनारिया जेल में बंद है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब की ‘बीर’ (प्रतिलिपि) की चोरी के मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि महानिरीक्षक एसपीएस परमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल सुबह राजपुरा से सुनारिया जेल के लिए रवाना हुआ।

टीम के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमएस भुल्लर, पुलिस उपाधीक्षक लखवीर सिंह और निरीक्षक दलबीर सिंह शामिल हैं।

परमार ने रोहतक रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘यह जांच की प्रक्रिया है, जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख से पूछताछ कितने समय तक चल सकती है, उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह सहयोग करते हैं या नहीं और ‘‘उनके जवाब उचित हैं या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'