लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता शशिकला की हालत स्थिर: अस्पताल

By भाषा | Updated: January 24, 2021 16:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 जनवरी भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा काट रही अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता शशिकला की हालत फिलहाल स्थिर है। कोरोना वायरस से संक्रमित शशिकला का उपचार कर रहे अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।

विक्टोरिया अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के लक्षणों में कमी आई है और अब उनकी हालत स्थिर है। उनकी रिश्तेदार जी इलावरासी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उन्हें भी विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा काट रही हैं।

विक्टोरिया अस्पताल का प्रबंधन का काम देखने वाले बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज व अनुसंधान संस्थान के डीन ए निदेशक डॉक्टर सी आर जयंती ने एक बुलेटिन में बताया कि 66 वर्षीय शशिकला में अब संक्रमण के लक्षणों में कमी आई है और अब उनकी हालत स्थिर है।

जयंती ने बताया कि आईसीयू में शशिकला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

वहीं इलावरासी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है। शशिकला तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी सहयोगी रही थीं। शशिकला को 66 करोड़ रुपये के बेनामी संपत्ति मामले में फरवरी, 2017 में चार साल की जेल की सजा हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबेटे के जन्म पर भारती और हर्ष ने शेयर किया प्यारा वीडियो, नन्हें मेहमान के आने पर फैन्स लुटा रहे प्यार

क्रिकेटAustralia vs England, 3rd Test: संकट में इंग्लैंड, 228 रन पीछे और हाथ में केवल 4 विकेट?, 5वें दिन हारेंगे, एडिलेड में एशेज पर कब्जा रखेगा ऑस्ट्रेलिया?

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: 25 गेंद, 63 रन, 5 चौके और 5 छक्के?, 41 रन देकर 1 विकेट, सुपर हीरो हार्दिक पंड्या, डेल स्टेन ने कहा-सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल किया

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: बड़े सुपरस्टार, करोड़ों का बजट...फिर भी बुरी तरह फ्लॉप हुई ये फिल्में

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस