लाइव न्यूज़ :

5 वर्ष में गृह मंत्रालय के 1083 कर्मियों को किया गया बर्खास्त: गृह राज्य मंत्री

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2019 07:52 IST

गृह मंत्रालय के अनुशासनात्मक नियमों के प्रावधानों के अनुसार सरकारी सेवा से बर्खास्तगी समेत किसी प्रकार का दुड लगाने से पहले सरकारी सेवकों को अपने बचाव के पर्याप्त अवसर दिए जाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले पांच वर्ष में कुल 1083 कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया है. सरकार के पास अनुशासनात्मक नियमों के तहत कर्मियों को निलंबित करने, सेवा से हटाने सहित दंड लगाने का अधिकार है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया है कि 5 वर्षों में 1083 कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया है. गृह मंत्रालय और इससे जुड़े संगठनों के इन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक नियमों के तहत कार्रवाई की गई है. गृह मंत्रालय के अनुशासनात्मक नियमों के प्रावधानों के अनुसार सरकारी सेवा से बर्खास्तगी समेत किसी प्रकार का दुड लगाने से पहले सरकारी सेवकों को अपने बचाव के पर्याप्त अवसर दिए जाते हैं.

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस सदस्य पी. एल. पुनिया के सवाल के जवाब में राज्यसभा में यह जानकारी दी. सरकार ने बताया कि मूलभूत नियम 56(जे), केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1972 और अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम 16 (3) (संशोधित) के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

इसके अलावा 1958 के नियम के तहत सत्यनिष्ठा की कमी और जनहित में अप्रभावशाली के आधार पर सभी स्तरों पर सरकारी सेवकों की समय पूर्व सेवानिवृत्ति के लिए समय-समय पर समीक्षा की जाती है. सरकार ने बताया कि यह एक सतत प्रक्रिया है. इसके अलावा, सरकार के पास अनुशासनात्मक नियमों के तहत कर्मियों को निलंबित करने, सेवा से हटाने सहित दंड लगाने का अधिकार है.

सरकार ने बताया कि पिछले पांच वर्ष में कुल 1083 कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया है. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान अनुशासन नियमों के तहत मंत्रालय के कुल 1083 कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रभावी अनुशासन नियमों के प्रावधानों के अनुसार सरकारी सेवा से बर्खास्त करने सहित किसी प्रकार का दंड लगाने से पहले सरकारी कर्मचारियों को बचाव के पर्याप्त मौके मुहैया कराए जाते हैं.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?