लाइव न्यूज़ :

शाहिद अफरीदी को सचिन तेंदुलकर का जवाब, कहा- कोई बाहरी हमें ना बताएं कि क्या करना है

By भारती द्विवेदी | Updated: April 5, 2018 01:41 IST

कश्मीर में मारे गए 13 आंतकियों को शाहिद अफरीदी ने निर्दोष बताया था, जिसे लेकर हर कोई अपनी नाराजगी दिख रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च: कश्मीर में हुए एनकाउंटर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान अब उन पर भारी पड़ता जा रहा है। अफरीदी के इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। पाकिस्तान क्रिकेटर के कश्मीर मुद्दे पर दिए गए बयान पर  पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी राय दी है। मीडिया से बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा है- 'हमारे पास देश चलाने के लिए योग्य लोग मौजूद हैं, कोई बाहरी हमें ये ना बताएं कि क्या करना है।' गौरतलब है कि एक अप्रैल को भारतीय सेना द्वारा 13 आतंकियों को मारे जाने के बाद अफरीदी ने ट्वीट कर कहा था कि कश्मीर में लगातार आजादी और खुद की पहचान के लिए आवाज उठा रहे लोगों को मारा जा रहा है।

कश्मीर में हुए एनकाउंटर के विरोध में शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर बवाल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट पाकिस्तान

पाकिस्तानी क्रिकेटर के इस बयान पर अब तक गौतम गंभीर, कपिल देव, विराट कोहली और सुरेश रैना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विराट कोहली से जब मीडिया ने शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर बात की तो विराट ने कहा-  'एक भारतीय के तौर पर आप वही कहेंगे जो देशहित में है। मेरा रूचि हमेश मेरे देश के लिए होगी। अगर कोई इसके खिलाफ बोलता है तो मैं कभी समर्थन नहीं करूंगा।' 'ये कहने के बावजूद, मैं ये बोलना चाहता हूं कि किसी मुद्दे पर किसा का कुछ कहना व्यक्तिगत मामला है। जब तक मुझे पूरे मामले की जानकारी नहीं होती मैं, इस बहस में शामिल नहीं होना चाहता।'

आतंकियों को निर्दोष बताने वाले अफरीदी को गंभीर के बाद कोहली, रैना और कपिल का जवाब

वहीं सुरेश रैना ने ट्वीट करके लिखा- 'कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। कश्मीर वो पुण्य जगह है जहां मेरे पूर्वज जन्मे। मुझे उम्मीद है कि अफरीदी भाई पाकिस्तानी सेना को कश्मीर में आतंकवाद और छद्म युद्ध खत्म करने के लिए कहेंगे। हम शांति चाहते हैं न कि खूनखराबा और हिंसा।' 

वहीं भारत के कप्तान रह चुके ऑलराउंडर कपिल देव ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हमें अफरीदी को इतना महत्व देने की जरूरत नही है।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरशाहिद अफरीदीविराट कोहलीगौतम गंभीरजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण