लाइव न्यूज़ :

पुलिस प्रोटेक्शन में सबरीमाला मंदिर जा रहीं दो महिलाओं का श्रद्धालुओं ने रास्ता रोका, तनाव जारी

By भाषा | Updated: December 24, 2018 11:39 IST

मल्लपुरम की बिन्दु और कोझिकोड की दुर्गा पुलिस के भारी सुरक्षा के बीच मंदिर की ओर बढ़ रही हैं।  बिन्दु ने संवाददाताओं से कहा, “हम यहां भगवान अयप्पा के ‘दर्शन’ करने आए हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू किया जाना चाहिए और उम्मीद है कि पुलिस हमें सुरक्षा मुहैया कराएगी।” 

Open in App

रजस्वला आयु वर्ग की दो महिलाओं ने श्रद्धालुओं के कड़े विरोध के बावजूद सोमवार तड़के सबरीमला मंदिर पहुंचने के लिए चढ़ाई शुरू कर दी। 

रविवार को सबरीमला में बेहद नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब हजारों श्रद्धालुओं ने पुलिस की सुरक्षा में मंदिर की ओर बढ़ रहीं 50 वर्ष से कम आयु की 11 महिलाओं के एक समूह का रास्ता रोक दिया था।

मल्लपुरम की बिन्दु और कोझिकोड की दुर्गा पुलिस के भारी सुरक्षा के बीच मंदिर की ओर बढ़ रही हैं।  बिन्दु ने संवाददाताओं से कहा, “हम यहां भगवान अयप्पा के ‘दर्शन’ करने आए हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू किया जाना चाहिए और उम्मीद है कि पुलिस हमें सुरक्षा मुहैया कराएगी।” 

सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत देने वाले 28 सितंबर के फैसले को लेकर केरल में श्रद्धालुओं एवं भाजपा ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है। वार्षिक तीर्थयात्रा का पहला चरण अगले तीन दिनों में खत्म होने वाला है और हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। 

बिन्दु और दुर्गा पुलिस की सुरक्षा में सनिधानम से एक किलोमीटर दूर मराकूटम पहुंच गई हैं। वे अपने साथ और पुलिसकर्मियों के आने का इंतजार कर रही हैं।  इन महिलाओं को इससे पहले श्रद्धालुओं ने सबरीमला के रास्ते में पड़ने वाले अप्पाचीमेदु में रोक दिया था जिन्हें बाद में पुलिस ने हटा दिया। 

भाजपा ने इन महिलाओं के घर के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

टॅग्स :सबरीमाला मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSabarimala Temple Gold Theft: सबरीमला मंदिर में सोना चोरी मामले में पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार, एसआईटी ने लिया एक्शन

भारतसबरीमला मंदिर जाने के सपने को पूरा करने के लिए पादरी ने लौटाया चर्च का लाइसेंस, फैसले पर हुआ था विवाद

भारतवीडियो: भारी बारिश में भिंगते हुए दर्शन के लिए सबरीमाला पहुंचे भक्तों की भीड़, लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश किए भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं

पूजा पाठछह महीने बाद फिर खुला सबरीमला मंदिर, अयप्पा मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बॉलीवुड चुस्कीमशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए सबरीमाला मंदिर में की गई विशेष 'उषा पूजा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया