'रूस और यूक्रेन की लड़ाई पीएम मोदी ने 3 घंटे तक रुकवा दी थी...', पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा

By एस पी सिन्हा | Published: June 3, 2022 07:01 PM2022-06-03T19:01:14+5:302022-06-03T19:02:50+5:30

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन घंटे तक रुकवा दी थी ताकि यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला जा सके। 

'Russia-Ukraine war was stopped by PM Modi for 3 hours, so that...', claims former Union Minister Ravi Shankar Prasad | 'रूस और यूक्रेन की लड़ाई पीएम मोदी ने 3 घंटे तक रुकवा दी थी...', पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा

'रूस और यूक्रेन की लड़ाई पीएम मोदी ने 3 घंटे तक रुकवा दी थी...', पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा

Highlightsभारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए रुकवाई गई थी लड़ाईमोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गिना रहे थे उपलब्धियांरविशंकर प्रसाद ने अपनी सरकार के काम को बताया ऐतिहासिक

पटना: केन्द्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में मना रही है। भाजपा नेता पत्रकार वार्ता कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन घंटे तक रुकवा दी थी ताकि यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला जा सके। 

उन्‍होंने रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्‍की से बात की थी। युद्ध को रोकने के लिए कहा था। इस दौरान कश्‍मीर की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि पहले लद्दाख में चीन के कारण सड़कें नहीं बनती थीं। कोई निर्माण शुरू होने पर चीन उसे रुकवा देता था। तब दिल्‍ली का हवाला दिया जाता था। संसद में मुद्दा उठाया तो विदेश मंत्री ने कहा कि चीन को नहीं छेड़ना है। लेकिन आज क्‍या हो रहा है? कश्‍मीर, अरुणाचल प्रदेश से लेकर हर सीमावर्ती इलाके में सड़कें बन गई हैं। 

धारा 370 के कारण कश्मीर में भ्रष्टाचार का कानून लागू नहीं होता था। वहां शिक्षा का अधिकार कानून नहीं लागू होता था। सिर पर मैला ढोने वालों के खिलाफ लागू कानून लागू नहीं होता था। वहां ओबीसी को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दफ्तर के गलियारे में बिचौलियों का आना बंद है। लेकिन हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम कर दिया। 

पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री ने कहा कि हमारा भारत स्‍वाभिमानी और सुरक्षित भारत, गरीबों के साथ विकास करता हुआ भारत है। उन्होंने कहा कि ये स्वाभिमानी और सुरक्षित भारत है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चार मूल मंत्र को लेकर मोदी सरकार चल रही है। उदयमान भारत, सुरक्षित भारत, दुनिया में प्रतिष्ठित भारत और आत्म निर्भरता की ओर बढ़ता भारत। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो कहा था कि वे हर साल काम का लेखा-जोखा देंगे। 

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा लगी। सुभाष चंद्र बोस को भुलाया गया था, लेकिन उनकी प्रतिमा राजपथ पर लग रही है। डॉ भीम राव आंबेडकर को भुलाया गया था, लेकिन अब उनके पांचों तीर्थ स्थल को विकसित किया गया। ये होता है देश के महान नेताओं की जानकारी आने वाली पीढ़ी को देना है। 

वहीं उनसे जब पूछा गया कि बिहार जैसे गरीब राज्य जहां के मजदूर काम की तलाश में कश्मीर जाते हैं, वहां उनकी हत्या हो जाती है। जबकि बिहार सरकार जनगणना पर 500 करोड़ रूपये खर्च कर सकती है, लेकिन मजदूरों के लिए कुछ नहीं कर रही। 

इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कश्मीर में बिहारी की हत्या हुई है, यह घटना आतंकवादियों के हताशा का परिचायक है। धैर्य रखिये इसका जवाब मिलेगा। बिहार जैसे गरीब प्रदेश में जाति की गणना पर 500 करोड़ रूपये खर्च किये जाने के सवाल पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि आज इस सवाल का जवाब नहीं देंगे। 

Web Title: 'Russia-Ukraine war was stopped by PM Modi for 3 hours, so that...', claims former Union Minister Ravi Shankar Prasad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे