Russia Ukraine War: खारकीव में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

By मनाली रस्तोगी | Published: March 1, 2022 03:15 PM2022-03-01T15:15:35+5:302022-03-01T15:29:58+5:30

यूक्रेन के दूसरे सबसे शहर खारकीव में गोलीबारी की वजह से कर्नाटक के एक छात्र की मौत हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

Russia Ukraine War Student from Karnataka killed in firing in Kharkiv | Russia Ukraine War: खारकीव में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Russia Ukraine War: खारकीव में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Highlightsयूक्रेन के दूसरे सबसे शहर खारकीव में गोलीबारी की वजह से कर्नाटक के एक छात्र की मौत हो गई है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे शहर खारकीव में गोलीबारी की वजह से कर्नाटक के एक छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में हुई गोलाबारी के कारण एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

यही नहीं, बागची ने आगे लिखा, "अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों को लेकर विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से बातचीत कर रहे है। भारतीय नागरिकों के लिए विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहरा रहे हैं। इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।"

बताते चलें कि रूस ने गुरुवार सुबह  यूक्रेन की नाटो से बढ़ती निकटता पर महीनों के तनाव के बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। फिलहाल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के चलते यूरोपीय संघ लगातार रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहा है। यही नहीं, यूक्रेन पर किए गए हमले के कारण रूस दुनियाभर में अलग-थलग हो गया है। वहीं, भारत सरकार लगातार वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयास में लगी हुई है।

Web Title: Russia Ukraine War Student from Karnataka killed in firing in Kharkiv

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे