Russia Ukraine War: 17000 भारतीय यूक्रेन से निकले, विदेश मंत्रालय ने कहा-हम प्रत्येक नागरिक को वापस लाएंगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 2, 2022 07:38 PM2022-03-02T19:38:44+5:302022-03-02T19:43:33+5:30

Russia Ukraine War: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यूक्रेन में रहने वाले एक भारतीय नागरिक चंदन जिंदल की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई है। उनका परिवार भी यूक्रेन में है।

Russia Ukraine War 17000 Indian nationals have left Ukraine borders advisories Arindam Bagchi MEA spokesperson | Russia Ukraine War: 17000 भारतीय यूक्रेन से निकले, विदेश मंत्रालय ने कहा-हम प्रत्येक नागरिक को वापस लाएंगे

हम यूक्रेन से प्रत्येक भारतीय नागरिक को वापस लाएंगे।

Highlightsएडवाइजरी रूसी पक्ष से प्राप्त इनपुट के आधार पर जारी की गई है।सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत खारकीव छोड़ने को कहा है। कई भारतीय छात्रों को भी मदद मिलेगी।

Russia Ukraine War: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह में सलाह जारी किया गया था। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने रूसी पक्ष से मिली सूचना के आधार पर सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत खारकीव छोड़ने को कहा है।

क्या पीएम नरेंद्र मोदी आज रात फिर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे इसके जवाब में अरिंदम बागची ने कहा कि PM कई देशों के नेताओं से बात कर रहे हैं। जब भी ऐसी बातचीत होती है तो हम आपके साथ साझा करते हैं। मैं पहले से कुछ नहीं कहना चाहूंगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जिन लोगों ने अपना भारतीय पासपोर्ट खो दिया है, उन्हें आपातकालीन प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक क्रियाविधि स्थापित की गई है। मुझे लगता है कि इससे कई भारतीय छात्रों को भी मदद मिलेगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अपने सभी नागरिकों से आग्रह करेंगे कि वे खारकीव को छोड़कर तुरंत सुरक्षित क्षेत्रों या आगे पश्चिम की ओर चले जाएं। यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिक चंदन जिंदल का बुधवार को स्वाभाविक कारणों से निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थे। हम यूक्रेन से प्रत्येक भारतीय नागरिक को वापस लाएंगे।

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान राष्ट्रीय राजधानी के हवाई अड्डे पहुंचा। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विमान से भारत पहुंचे लोगों का स्वागत किया। यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है।

खारकीव में जो भारतीय फंसे हैं, उन्हें तुरंत वहां से किसी दूसरी जगह चले जाने का एडवाइजरी जारी की गई है। इसके लिए खार्किव के पास की तीन जगह (पिसोचिन,बेज़लुडोव्का और बाबे) सुरक्षित जोन बताई गई हैं। नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचने को कहा गया है।

Web Title: Russia Ukraine War 17000 Indian nationals have left Ukraine borders advisories Arindam Bagchi MEA spokesperson

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे