लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप, कहा- सत्तारूढ़ पार्टी विपक्षी पार्टियों की आवाज दबा रही है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 12, 2018 22:40 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App

कोलकाता, 12 जुलाई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाना चाहती है।

उन्होंने कहा है कि विपक्षी पार्टियों की छवि धूमिल करने के लिए एक सत्तारूढ़ पार्टी ने राजनैतिक प्रतिशोध के तहत काम करना शुरू कर दिया है, वे विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि  स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव को भी बीजेपी ने जानबूझकर प्रताड़ित किया है। आयकर विभाग ने बुधवार को हरियाणा के रेवाड़ी में एक अस्पताल समूह के कई परिसरों पर छापेमारी की और 22 लाख रुपये नकद जब्त किए। यह अस्पताल समूह यादव की बहन का है। इतना ही नहीं केंद्र को घेरे में लेते हुए एक ट्वीट भी किया है।

उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि 2019 के चुनाव आ रहे हैं, बीजेपी विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और खुलेआम राजनैतिक प्रतिशोध की कार्रवाई कर रही है और योगेंद्र यादव जी के परिवार पर आयकर विभाग की छापेमारी की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं'। फिलहाल उनके इस ट्वीट का बीजेपी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

वहीं, इससे पहले पश्चिम बंगाल में पुरुलिया जिले के चार आदिवासियों ने आरोप लगाया था कि भाजपा उन पर पार्टी में शामिल होने का दबाव बना रही है और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सुरक्षा की मांग की थी। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी प्रमुख अमित शाह इसी सप्ताह इन आदिवासियों के घर गए थे। 

तृणमूल नेता मदन मित्रा ने कहा कि भाजपा के दबाव के बाद अदिवासी अपनी असुरक्षा की भावना से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए कालीघाट स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आदिवासियों से मुलकात की अथवा नहीं। 

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह