लाइव न्यूज़ :

आरएसएस, विहिप नेताओं ने नागपुर में राम मंदिर ट्रस्ट पर की चर्चा

By भाषा | Updated: November 18, 2019 22:43 IST

आरएसएस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और उनके सहयोगी भैयाजी जोशी इस बैठक में शामिल थे। आरएसएस मुख्यालय में सोमवार को हुई इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस और उससे संबद्ध संगठन विहिप के शीर्ष नेताओं की सोमवार को यहां एक बैठक हुईराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और उनके सहयोगी भैयाजी जोशी इस बैठक में शामिल थे।

आरएसएस और उससे संबद्ध संगठन विहिप के शीर्ष नेताओं की सोमवार को यहां एक बैठक हुई, जहां माना जा रहा है कि उन लोगों के नामों को अंतिम रूप दिया गया, जिन्हें अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए केंद्र द्वारा बनाए जाने वाले ट्रस्ट में शामिल किया जा सकता है।

आरएसएस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और उनके सहयोगी भैयाजी जोशी इस बैठक में शामिल थे। आरएसएस मुख्यालय में सोमवार को हुई इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि बैठक में अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के गठन पर चर्चा हुई। उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर - बाबरी मस्जिद विवाद के बारे में 9 नवंबर के अपने फैसले में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का फैसला दिया था। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों के नामों को अंतिम रूप दिया गया और ये नाम सरकार को बताए जाएंगे, हालांकि उन्होंने इन नामों का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु कोकजे, अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और महासचिव मिलिंद परांडे बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि आरएसएस और विहिप के पदाधिकारियों ने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने के जवाब में अपनी कार्य योजना पर भी चर्चा की। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कैमरे पर चीफ जस्टिस को कहे अपशब्द

भारतRam Mandir: अयोध्या पर फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट जजों को 'प्राण-प्रतिष्ठा समारोह' में शामिल होने का दिया गया न्यौता

भारतअयोध्या के धन्नीपुर में दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण कब शुरू होगा? ये जानकारी आई सामने

भारतAyodhya Ram Temple: जनवरी 2024 में इस तारीख को पीएम मोदी कर सकते हैं राम मंदिर का उद्घाटन

भारतसीपीएम सांसद ने जस्टिस नजीर की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति को भारतीय लोकतंत्र पर धब्बा बताया, कही ऐसी बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह