लाइव न्यूज़ :

RSS ने गोवा और दमन के आर्चबिशप को भेजा न्योता, संघ के विचार पर बुद्धिजीवियों के साथ संवाद पर बुलाया

By भाषा | Updated: February 7, 2020 16:28 IST

गोवा आरएसएस के संघचालक लक्ष्मण बेहरे ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि आरएसएस सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी पणजी के पास डोना पोला में आठ फरवरी को एक सभा को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभैयाजी जोशी के व्याख्यान के लिए प्रमुख समाचारपत्रों के संपादकों सहित बुद्धिजीवियों और आर्चबिशप को आमंत्रित किया है।बेहरे ने बताया कि राज्य के प्रमुख विचारकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारत के लिए संघ के विचार पर बुद्धिजीवियों के साथ संवाद और एक व्याख्यान कार्यक्रम में गोवा और दमन के आर्चबिशप रीव फिलिप नेरी फेरारो को आमंत्रित किया है।

गोवाआरएसएस के संघचालक लक्ष्मण बेहरे ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि आरएसएस सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी पणजी के पास डोना पोला में आठ फरवरी को एक सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया, “हमने ‘विश्वगुरु भारत’ के आरएसएस के विचार पर भैयाजी जोशी के व्याख्यान के लिए प्रमुख समाचारपत्रों के संपादकों सहित बुद्धिजीवियों और आर्चबिशप को आमंत्रित किया है।” बेहरे ने बताया कि राज्य के प्रमुख विचारकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया, “व्याख्यान सुनने के बाद अगर किसी के मन में प्रश्न हों तो वह कार्यक्रम स्थल पर रखे गए बॉक्स में उन्हें लिखकर डाल सकते हैं और भैयाजी उसी स्थान पर नौ फरवरी को सवालों के जवाब देंगे।” बेहरे ने कहा कि आरएसएस अपने ‘दशहरा संचलनों’ के साथ गोवा में सक्रिय है जो पिछले साल 13 स्थानों पर आयोजित किए गए थे।

टॅग्स :आरएसएसगोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोहन भागवतप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां