लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने बोला RSS पर हमला, कहा- अगर हिंदुस्तान के सभी निवासी हिंदू हैं, तो अन्य देशों में पैदा हुए हिंदुओं की पहचान क्या 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 23, 2020 17:25 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की में कहा था कि भारत में रहने वाले सभी 130 करोड़ लोग हिंदू हैं। भागवत ने हैदराबाद में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की पूरी आबादी को हिंदू समाज मानता है, चाहे उनका धर्म और संस्कृति कुछ भी हो। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) पर हमला बोला है।उन्होंने कहा है कि आरएसएस के कार्यकर्ता कहते हैं कि हिंदुस्तान के सभी निवासी हिंदू हैं। इस तर्क से अमेरिका, अफ्रीका और अन्य देशों में पैदा हुए हिंदुओं की पहचान क्या है?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों (आरएसएस) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस के कार्यकर्ता कहते हैं कि हिंदुस्तान के सभी निवासी हिंदू हैं। इस तर्क से अमेरिका, अफ्रीका और अन्य देशों में पैदा हुए हिंदुओं की पहचान क्या है? यह बात दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कही है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'लोग कहते हैं कि मैं मुसलमानों के प्रति झुकाव रखता हूं। मैं न तो मुस्लिमों के लिए और न ही हिंदुओं के प्रति झुकाव रखता हूं। मेरा झुकाव भारत के प्रति है। मेरी ताकत इस देश की विविधता में एकता से आती है। मैं पहले भारतीय हूं फिर हिंदू या जो भी हूं।' आपको बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की में कहा था कि भारत में रहने वाले सभी 130 करोड़ लोग हिंदू हैं। भागवत ने हैदराबाद में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की पूरी आबादी को हिंदू समाज मानता है, चाहे उनका धर्म और संस्कृति कुछ भी हो। 

उनके इस बयान के बाद एनडीए के घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और दलित नेता आठवले ने कहा था कि वह भागवत के बयान से सहमत नहीं हैं। अगर यह कहा जाए कि आरएसएस हर किसी को भारतीय मानता है (हिंदू के बदले) और हम सभी एकजुट हैं तो मैं समझ सकता हूं। हिंदू बहुसंख्यक समुदाय है, लेकिन बौद्ध, मुस्लिम, ईसाई, जैन, दलित, पिछड़ा वर्ग भी हैं। हम सब एक हैं और भारतीयों के रूप में एकजुट हैं। 

उन्होंने कहा था कि एक समय भारत सहित कई देशों में बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म था, 'क्या हमें (तब) कहना चाहिए कि हम सभी बौद्ध हैं?' 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहआरएसएसकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत