लाइव न्यूज़ :

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले- सौ जन्म लेंगे फिर भी 'सावरकर' नहीं बन सकते राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 13:53 IST

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ में राहुल गांधी ने कहा था कि उनका नाम राहुल गांधी है, ‘राहुल सावरकर नहीं है’ और वह सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्रेश कुमार ने कहा कि अंग्रेजों को सावरकर से डर लगता था इसलिए दो बार उम्रकैद की सजा दी गई। इंद्रेश कुमार ने सावरकर पर तंज कसने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने सावरकर पर तंज कसने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी 100 जन्म भी ले लेंगे तो सावरकर नहीं बन सकते।  इंद्रेश कुमार ने कहा कि 'गांधी' सरनेम का इस्तेमाल करके महात्मा गांधी को बदनाम नहीं करना चाहिए।

इंद्रेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'अंग्रेज सावरकर से डरते थे इसलिए उन्होंने दो बार उम्रकैद की सजा दी गई। राहुल गांधी कभी सावरकर के व्यक्तित्व के करीब भी नहीं पहुंच सकते। उन्होंने सही कहा कि वो सावरकर नहीं हैं, चाहे अपनाम करने के लिए ही क्यों ना कहा हो। राहुल गांधी के बयान से देश आहत है।'

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ में राहुल गांधी ने कहा था कि उनका नाम राहुल गांधी है, ‘राहुल सावरकर नहीं है’ और वह सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगेंगे। भाजपा ने गांधी से उनके “रेप इन इंडिया” बयान के लिए माफी मांगने की मांग की थी।

टॅग्स :राहुल गांधीविनायक दामोदर सावरकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए