लाइव न्यूज़ :

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा- 2025 के बाद भारत का हिस्सा होने वाला है पाकिस्तान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 17, 2019 11:39 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि 47 से पहले पाकिस्तान नहीं था। 25 के बाद फिर से वो हिंदुस्तान होने वाला है। 

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वो मुंबई में  'कश्मरी- आगे की राह' मुद्दे पर भाषण दे रहे थे।इंद्रेश कुमार ने कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की।आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों का गद्दार बताया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने 2025 के बाद पाकिस्तान को भारत का हिस्सा होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 5-7 साल बाद आप कहीं कराची, लाहौर, रावलपिंडी और सियालकोट में मकान खरीदेंगे और व्यापार करने का मौका मिलेगा। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ने कहा, '47 के पहले पाकिस्तान नहीं था। लोग ये कहते हैं 45 के पहले वो हिंदुस्तान था। 25 के बाद फिर से वो हिंदुस्तान होने वाला है।' इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वो मुंबई में  'कश्मरी- आगे की राह' मुद्दे पर भाषण दे रहे थे।

इंद्रेश कुमार ने कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, 'भारत में भारत सरकार ने पहली बार टफ लाइन दी है। सेना राजनीतिक इच्छाशक्ति के आधार पर काम करती है। हमारा सपना है कि हम लाहौर जाकर बैठेंगे और कैलाश मानसरोवर के लिए चीन से अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। ढाका में हमने अपने नियंत्रण की सरकार बनाई है। यूरोपीय संघ की तरह अखंड बारत संघ जन्म ले रहा है।

इंद्रेश कुमार ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों का गद्दार बताया। उन्होंने कहा, 'सेना की तारीफ करते-करते प्रमाण मांगने लगते हैं। मोदी का विरोध करते हुए आई लव यू पाकिस्तान कहने लगे हैं। ऐसे गद्दारों को चाहे जेएनयू से पढें या महाराष्ट्र में, देश को नया कानून लाना है। तो फिर ना नसीरुद्दीन चलेगा, ना हामिद अंसारी और ना ही नवजोत सिंह सिद्धू।'

इंद्रेश कुमार ने कहा कि सभी को समझ आता है कि चीन पाकिस्तान की मदद क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने डोकलाम में चीन को बिना किसी बंदूक गोली के हरा दिया। इसलिए चीन गुस्से में है और पाकिस्तान को अपने पाले में करना चाहता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब