लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को नियंत्रित करने वाली राजनीतिक संस्था बन गई है RSS: कपिल सिब्बल

By अनुभा जैन | Updated: January 29, 2019 19:22 IST

सरकार के हर विभाग में आरएसएस का एक व्यक्ति नियुक्त रहता है और अंतत: हर विभाग आरएसएस के नियंत्रण में कार्य करता है। वोटिंग व्यवस्था को भी कटघरे में लेते हुये सिब्बल ने कहा कि जहां हम वोट करते है वो पक्ष तो सही है पर वोट काउंटिंग के सिस्टम में पारदर्शिता नहीं है।

Open in App

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आखिरी दिन वकील और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल ने अपनी पुस्तक 'शेडस ऑफ ट्रुथ'  (Shades of Truth) और अपनी जीवन यात्रा पर बात की। सिब्बल ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी देश के लिये बेहद दुर्भागयपूर्ण और नीतियों की विफलता के उदाहरण है। जीएसटी जहां सही नीति रही लेकिन गलत तरह से क्रियान्वयन के कारण असफल रही। उदाहरण देते हुये उन्होंने सवाल किया कि क्या नोटबंदी के तहत किसी अमीर को करेंसी चेंज में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

यह एक सोचा समझा षड़यंत्र था जिसमें एजेंटस ने खूब पैसे कमाये। आगे उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत और गरीबों को गैस सिलेंडर देना सरकार के कुछ अच्छे कदम भी है। पर फिर गैस सिलेंडर के अंतर्गत पहले सिलेंडर पर गरीब तबके के परिवारों को बिना सिक्योरिटी डिपोसिट के किश्त अदा करनी होती है। पर दूसरे सिलेंडर पर उनसे बाजार मूल्य पर ही पैसे वसूले जाते हैं.

RSS के नियंत्रण में है मोदी सरकार 

गरीब श्रेणी के लिये फिर क्या रह गया और वह इतने पैसे कहां से लायेगा, जब आज सिलेंडर के मूल्य इतने बढ़ गये है। इस तरह यह भी सरकार की नीति क्रियान्वन की असफलता का एक अन्य उदाहरण है। सिब्बल ने आरएसएस पर बात करते हुये कहा कि आरएसएस केन्द्र सरकार को पूरी तरह से नियंत्रित करने वाली राजनीतिक संस्था बन गयी है।

सरकार के हर विभाग में आरएसएस का एक व्यक्ति नियुक्त रहता है और अंतत: हर विभाग आरएसएस के नियंत्रण में कार्य करता है। वोटिंग व्यवस्था को भी कटघरे में लेते हुये सिब्बल ने कहा कि जहां हम वोट करते है वो पक्ष तो सही है पर वोट काउंटिंग के सिस्टम में पारदर्शिता नहीं है। 

प्रियंका 'सोने पर सुहागा'

"प्रियंका गांधी हमेशा से कांग्रेस पार्टी की मीटिंगस और गतिविधियो में अपना योगदान देती रही हैं। किसी कारणवश पूर्व में उनके नाम की घोषणा नहीं हो सकी पर आज  प्रियंका के कांग्रेस में अधिकारिक रूप से शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा सकती है और यह सोने पे सुहागा जैसी स्थिति है।" यह कहना था कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का जो जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत करने जयपुर आये थे। 

राहुल गांधी ही करेंगे नेतृत्व 

खास मुलाकात में खुर्शीद ने बताया कि लोग नये चेहरों के साथ 2019 में कर्मठ कांग्रेस पार्टी को एक नये जोश के साथ सत्ता में देखेंगे। पर अभी कई लक्ष्यों को प्राप्त करते हुये एक लंबी दूरी तय  करनी है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल कर भाजपा के चेहरे की रंगत उड़ा दी है। गठबंधन पर बात करते हुये खुर्शीद ने कहा कि गठबंधन सरकार कई बार सत्ता में आयी है जो कि नयी बात नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ता देश हित में आगे बढ़ेंगे। गठबंधन में समझौतों के साथ आगे बढ़ना चुनौती है पर असंभव कुछ नहीं है।

 

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदीआरएसएसप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए