लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश शासन से पहले भारत की 70 फीसदी आबादी शिक्षित थी, हमारे देश का शिक्षा मॉडल बर्बाद किया गया

By शिवेंद्र राय | Updated: March 6, 2023 18:21 IST

मोहन भागवत ने कहा कि जब अंग्रेज भारत में आए तो उन्होंने हमारे देश के शिक्षा के मॉडल को कबाड़ खाने में डाल दिया। हमारे शिक्षा मॉडल को वो अपने देश में ले गए। जबकि अपने देश के मॉडल को अंग्रेजों ने भारत में लागू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के करनाल में संघ प्रमुख भारत में ब्रिटिश राज पर बोलेकहा- ब्रिटिश शासन से पहले भारत की 70 फीसदी आबादी शिक्षित थीकहा- अंग्रेजों ने हमारे देश के शिक्षा के मॉडल को कबाड़ खाने में डाल दिया

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने दावा किया है कि भारत की 70 प्रतिशत आबादी अंग्रेजों के भारत पर आक्रमण करने से पहले शिक्षित थी।  मोहन भागवत ने ब्रिटिश राज पर देश की शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने का आरोप लगाया। ये बातें संघ प्रमुख ने करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

भागवत ने रविवार को करनाल के आत्मा मनोहर जैन आराधना मंदिर परिसर में एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान कहा, "ब्रिटिश शासन से पहले हमारे देश की 70 फीसदी आबादी शिक्षित थी और कोई बेरोजगारी नहीं थी। जबकि इंग्लैंड में केवल 17 प्रतिशत लोग शिक्षित थे। उन्होंने अपने शिक्षा मॉडल को यहां लागू किया और हमारे मॉडल को अपने देश में लागू किया। इसलिए इंग्लैंड में 70 प्रतिशत लोग शिक्षित हुए, जबकि भारत की केवल 17 प्रतिशत आबादी शिक्षित रह गई।"

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने यह भी दावा किया कि अंग्रेजों के भारत में शासन करने से पहले, जाति और रंग के आधार पर समाज में कोई भेदभाव नहीं था क्योंकि शिक्षा प्रणाली लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  तैयार की गई थी। संघ प्रमुख ने आगे कहा कि आजकल हमारे देश में स्थिति ऐसी है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई भी कुछ भी करने को तैयार है क्योंकि दोनों चीजें महंगी और दुर्लभ हो गई हैं।

बता दें कि मोहन भागवत ने हाल ही में धार्मिक ग्रंथो में सामाजिक-जातीय भेदभाव की बातें होने के आरोप पर कहा था कि भारत के ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ की गई। भागवत ने बोला कि हमारे कुछ ग्रंथ तो खो गए, वहीं कुछ ग्रंथों में गलत विचार डलवाए गए। संघ प्रमुख ने कहा था, "हर किसी को अपनी संस्कृति की थोड़ी बहुत समझ तो होनी ही चाहिए। ये शिक्षा के जरिए हासिल की जा सकती है। अगर सामान्य बातचीत भी लगातार की जाएगी, ऐसा संभव है। इतिहास पर नजर डालें तो भारत ने हर चीज को हमेशा वैज्ञानिक नजरिए से समझा है। लेकिन लगातार जो अतिक्रमण हुए, उस वजह से हमारा सिस्टम बर्बाद हो गया और ज्ञान हासिल करने की जो प्रवृति थी, वो प्रभावित हो गई।" 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतहरियाणाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण