लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में 'आप' का ऐलान- सत्ता में आए तो महिलाओं को हर महीने 1-1 हजार रुपए, बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2022 08:11 IST

हिमाचल प्रदेश में आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘यदि राज्य में आप सत्ता में आती है तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1000 रूपए प्रतिमाह स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी। केजरीवाल की गारंटी से लड़कियों को अपने सपने साकार करने में मदद मिलेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में बुधवार को आप नेता मनीष सिसोदिया ने यहां कई नई घोषणाएं की है। उन्होंने सभी के लिए मुफ्त हेल्थ और शिक्षा देने की बात कही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश में यदि आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आती है तो वह 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह देगी। 

मनीष सिसोदिया ने यह एलान किया है

पालमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आप नेता सिसोदिया ने महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह देने की उनकी पार्टी की चुनाव पूर्व ‘गारंटी’ को ‘स्त्री सम्मान राशि’ बताया और कहा कि इससे सभी महिलाएं सशक्त होंगी, उनमें वे महिलाएं भी हैं जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। 

आपको बता दें कि सिसोदिया ने कार्यक्रम में ‘केजरीवाल की चौथी गारंटी’ की घोषणा की। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं अन्य आप नेता भी थे। 

हेल्थ से लेकर शिक्षा, सबकुछ मिलेगा मुफ्त

हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले दल आप ने सभी बच्चों के लिए मुफ्त एवं उत्तम शिक्षा, सभी के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए एक -एक करोड़ रूपए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। 

इस पर बोलते हुए सिसोदिया ने आगे कहा, ‘‘ यदि राज्य में आप सत्ता में आती है तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1000 रूपए प्रतिमाह स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ महाविद्यालयों में अध्ययनरत महिलाएं पुस्तकें खरीदने के लिए यह धनराशि खर्च कर सकती हैं। केजरीवाल की गारंटी से लड़कियों को अपने सपने साकार करने में मदद मिलेगी।’’ 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे