लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC Group D Result Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड के नए अपडेट के तहत यहां जानें कब घोषित होगा इस भर्ती का संशोधित रिजल्‍ट

By आजाद खान | Updated: March 11, 2022 14:48 IST

RRB NTPC Group D Result Updates: आरआरबी एनटीपीसी औेर ग्रुप डी की भर्ती में छिड़े विवाद को सुलझाते हुए इस पर नया अपडेट आया है।

Open in App
ठळक मुद्देविवाद में घिरे आरआरबी एनटीपीसी औेर ग्रुप डी की भर्ती के बारे में नया अपडेट आया है।अपडेट के मुताबिक, आरआरबी एनटीपीसी औेर ग्रुप डी की भर्ती की रिजल्ट जल्द जारी होने वाली है। इसके अलावा सीबीटी-2 के बारे में भी कुछ संभावना जताई गई है।

RRB NTPC Group D Result Updates:  आरआरबी एनटीपीसी औेर ग्रुप डी की भर्ती के लिए पहले परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसके रिजल्ट के जारी होने के बाद विवाद छिड़ गया था। इसके बाद खूब विरोध-प्रदर्शन और तोड़-फोड़ की गई थी, जिसके बाद रेल मंत्रालय द्वारा इस विवाद को सुलझाने की बात कही गई थी। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपनी आपत्तियां और सुझावओं को भी दर्ज कराने की बात कही गई थी। इन सब डिटेल के बाद गठित कमिटी ने अपनी एक रिपोर्ट सौंपी थी। 

कब जारी होंगे रिजल्ट

इस मामले में परीक्षार्थियों को आखिरकार राहत मिली है। रेल मंत्रालय ने कमिटी के रिपोर्ट के आधार पर एक शास नोटिस को जारी किया है। इस नोटिस के आधार पर अप्रैल 2022 में संशोधित रिजल्ट जारी करने की बात कही गई है। नोटिस के मुताबिक, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटगरी (एनटीपीसी) के सभी लेवल की रिजल्ट अगले महीने यानी अप्रैल 2022 को जारी किया जाएगा। 

यही नहीं सीबीटी 2 की अगर बात करें तो इसका आयोजन मई 2022 में होना की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ दूसरे पे लेवल की सीबीटी-2 का आयोजन भी उचित गैप के अंदर करने की बात सामने आ रही है। वहीं लेवल-1 के पदो के लिए सीबीटी का आयोजन जल्द ही होने वाला है और इसके जुलाई 2022 में होना संभावना जताई जा रही है। 

क्या कहा है कमिटी ने

मामले में कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। कमिटी के सुझाव को ध्यान में रखते हुए इस रिजल्ट जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि एनटीपीसी के दूसरे चरण की सीबीटी के लिए रिक्त पदों के 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इसके साथ अभ्यर्थियों का चयन पे लेवलवाइज किया जाएगा यानी जो अभ्यर्थी पहले पास हुआ होगा उसे पहले सफल माना जाएगा। इस पर ज्यादा जानकारी के लिए आप रेल मंत्रालय के अधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जाते रहें। 

टॅग्स :भारतexamरेलवे ग्रुप डीRailway MinistryRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर