लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: जमीन घोटाला केस में हुई FIR पर बोले वाड्रा, कहा- असल मुद्दों से भटकाया जा रहा लोगों का ध्यान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 1, 2018 22:46 IST

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर गुरुग्राम जमीन घोटला में हुई FIR पर अपना बयान दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने हुई एफआईआर पर कहा कि लोगों को बढ़ती पेट्रोल व डीजल के कीमत जैसे मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर गुरुग्राम जमीन घोटला में हुई FIR पर अपना बयान दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने हुई एफआईआर पर कहा कि लोगों को बढ़ती पेट्रोल व डीजल के कीमत जैसे मुद्दों से भटकाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह इलेक्शन का माहौल है और लोगों के मुद्दों से ध्यान भटकाकर मेरे पुराने मामले पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा कहा कि इसमें कुछ नहीं है। 

इससे पहले सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह गुरुग्राम में डगांव के खेड़कीदौला में जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है।

 

इसके अलावा वाड्रा की कंपनी डीएलएफ और ओमकारेश्वर प्रॉपर्टीज के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।  वहीं, भाजपा नेता जवाहर यादव ने रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा है। जवाहर यादव ने कहा कि यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, यह भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई है। राज्य और केंद्र में बीजेपी सरकार किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करती है।  

यह मामला आईपीसी की धारा धारा 13, 420, 120बी, 467,468, 471 के तहत दर्ज किया गया है।  बता दें कि इससे पहले यूपीए सरकार के दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 42 करोड़ रुपये के अज्ञात आय के मामले में नोटिस दिया था। यह मामला स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से जुड़ा हुआ था।   इसमें वाड्रा के पास 99 फीसदी का मालिकाना हक है।  

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

ज़रा हटकेVIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

भारतमेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा?, राहुल गांधी बोले-रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ा हूं, आखिरकार सत्य की विजय होगी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?