लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं रॉबर्ट वाड्रा, अदालत से मांगी इजाजत

By भाषा | Updated: September 9, 2019 19:27 IST

वाड्रा के खिलाफ धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के तहत जांच चल रही है। वाड्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने विशेष न्यायाधीश अरविन्द कुमार से कहा कि उनके मुव्वकिल 21 सितंबर से आठ अक्टूबर तक यूरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा की अर्जी पर जवाब देने के लिए अदालत से वक्त मांगा है।अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 सितंबर तय की है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत से स्पेन और अन्य यूरोपीय देश जाने की अनुमति मांगी।

वाड्रा के खिलाफ धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के तहत जांच चल रही है। वाड्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने विशेष न्यायाधीश अरविन्द कुमार से कहा कि उनके मुव्वकिल 21 सितंबर से आठ अक्टूबर तक यूरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा की अर्जी पर जवाब देने के लिए अदालत से वक्त मांगा है और कहा कि उनहें अपने स्तर पर भी आवदेन का सत्यापन करने की जरूरत है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 सितंबर तय की है।

वाड्रा लंदन के ब्रयानस्टोन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीदने से जुड़े धन शोधन के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इससे पहले अदालत ने जून में वाड्रा को स्वास्थ्य कारणों से छह सप्ताह के लिए अमेरिका और नीदरलैंड जाने की अनुमति दी थी। हालांकि अदालत ने वाड्रा को ब्रिटेन जाने की अनुमति नहीं दी थी। ईडी ने आशंका जतायी थी कि आरोपी को यदि ब्रिटेन भेजा गया तो वह साक्ष्य नष्ट कर सकता है। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं