लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद समर्थन में आये बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, फेसबुक पर लिखा इमोशनल पोस्ट 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 18:43 IST

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले का समर्थन करते हुये रॉबर्ट वाड्रा ने पोस्ट लिखा है। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले की रॉबर्ट वाड्रा ने सराहना की है। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि राहुल जो तुमने किया है, उसके लिए साहस की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी ने कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में 25 मई को इस्तीफा सौंपा था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने वायनाड के सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले का समर्थन करते हुये रॉबर्ट वाड्रा ने पोस्ट लिखा है। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले की रॉबर्ट वाड्रा ने सराहना की है। 

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, 'राहुल, मुझे आपसे सीखने को बहुत कुछ मिला है। हमारे देश में लगभग 65 प्रतिशत युवा (45 साल से कम उम्र के) हैं, जो आपके मार्गदर्शन में विश्वास रखते हैं। आपने अपने बेहद साहसिक और दृसंकल्पित व्यक्तित्व का परिचय दिया है। आपका जमीनी स्तर पर काम करने का और देश की जनता से और करीबी से जुड़ने का निश्चय बहुत ही सराहनीय है। आपके इस कदम में मैं आपके साथ हूं क्योंकि जनसेवा किसी पदवी की महोताज नहीं होती।'

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी ने कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में 25 मई को इस्तीफा सौंपा था। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ओपेन लेटर लिखकर इस बात का ऐलान किया था कि वो अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं है। 

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि राहुल जो तुमने किया है, उसके लिए साहस की जरूरत है। 

टॅग्स :राहुल गांधीरॉबर्ट वाड्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल