लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने पेश होने पहुंचे प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूछताछ हुई शुरू 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2019 16:11 IST

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से विदेशों में संपत्तियां रखने से संबंधित है। वाड्रा ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की अदालत की दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच में सहयोग करें। 

Open in App

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बुधवार (6 फरवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं, लेकिन वे ईडी के दफ्तर के बाहर से वापस लौट आईं और वाड्रा अकेले ईडी के दफ्तर में गए, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। 

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से विदेशों में संपत्तियां रखने से संबंधित है। वाड्रा ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की अदालत की दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच में सहयोग करें। बताया जा रहा है कि ईडी वाड्रा से लंदन में कुछ अचल संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व से संबंधित सौदों के बारे में पूछताछ करेगी। उनका बयान मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून के तहत दर्ज किया जाएगा। दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी है। अदालन ने उन्हें निर्देश दिया है कि वह छह फरवरी को स्वयं उपस्थित होकर जांच में शामिल हों। यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्कावयर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से मनी लांड्रिंग जांच से संबंधित है। 

वहीं, बीजेपी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा को धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था और कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भ्रष्ट लोगों के ‘‘गैंग (गिरोह)’’ और नरेन्द्र मोदी की पारदर्शी सरकार के बीच है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया था कि वाड्रा को संप्रग सरकार के सत्ता में रहते हुए 2008-09 में पेट्रोलियम और रक्षा सौदों में लाभ मिला।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह