लाइव न्यूज़ :

एनएसए अजीत डोभाल की मदद के लिए सरकार ने की आरएन रवि की नियुक्ति, गतिरोध सुलझाने में माहिर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 4, 2018 22:16 IST

कई अहम सुरक्षा जिम्मेदारियों के साथ उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाए गए आर एन रवि।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अक्टूबरः आर एन रवि को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (आंतरिक मामले) नियुक्त किया गया है। फिलहाल रवि नगा उग्रवादी के साथ जारी वार्ता में सरकार की तरफ से वार्ताकार भी हैं। रवि ज्वॉइंट इंटेलिजेंस कमेटी के चेयरमैन भी हैं। 

गुरुवार को कैबिनेट ने आरएन रवि को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाए जाने का आदेश जारी किया। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थे। आरएन रवि गतिरोध सुलझाने में माहिर हैं। वो फिलहाल नगा समूह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-आईएम) से सरकारा की तरफ से वार्ताकार हैं। आदेश में बताया गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आर एन रवि को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (आंतरिक मामले) बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। अजित डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।

केरल कैडर के 1976 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (रिटायर्ड) आर एन रवि को इसी साल सेवा विस्तार दिया गया और वार्ताकार बनाया गया। रवि 2012 में इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। उनके पास आईबी के नॉर्थ ईस्ट डेस्क की जिम्मेदारी थी। 

उसके बाद उन्हें जेईसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया जो नेशनल काउंसिल सेक्रेटरियट के अधीन आता है। उन्हें बीजेपी सरकार के चहेते खुफिया अधिकारियों में गिना जाता है।

टॅग्स :अजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारः अजित डोवाल की टीम में अनीश दयाल सिंह, राजिंदर खन्ना, टीवी रविचंद्रन और पवन कपूर, जानें कौन क्या देखेगा

विश्वमॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, इन मुद्दे पर बातचीत

विश्वभारत-अमेरिका के बीच तनाव?, रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मिले एनएसए अजीत डोभाल, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तारीखों पर काम

भारतOperation Sindoor: घरेलू जीत, कूटनीतिक चूक?, भारत के रणनीतिक प्रभाव की सीमाओं को...

भारतPahalgam Terror Attack: कमांड रूम से सीधे मोर्चे पर पीएम मोदी?, कोई दिखावा नहीं और न ही बयानबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप