लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की डिनर पार्टी में नहीं शामिल होगी आरजेडी, मीसा बोलीं- इस पैसे से आ सकती हैं बच्चों की दवाएं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 20, 2019 17:04 IST

गुरुवार को पीएम मोदी की ओर से सभी सांसदों को डिनर पार्टी दी गई है। मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार की त्रासदी की वजह से आरजेडी इसमें शामिल नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी सांसदों को डिनर पार्टी दी है।पीएम मोदी की सांसदों को दी गई डिनर पार्टी में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) शामिल नहीं होगी।

पीएम मोदी की सांसदों को दी गई डिनर पार्टी में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) शामिल नहीं होगी। गुरुवार को पार्टी नेता मीसा भारती ने कहा कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौत की वजह से पार्टी डिनर में शामिल नहीं होगी। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'इस डिनर पार्टी के आयोजन में जो पैसा खर्च हो रहा है उससे बच्चों के लिए दवाएं और संसाधन लिए जा सकते हैं।' 

सपा मुखिया अखिलेश यादव के भी डिनर पार्टी में नहीं शामिल होने की खबरें हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि उन्हें अभी केंद्र सरकार से रात्रिभोज का कोई न्योता नहीं मिला है। न्योता न मिलने के कारण वह नहीं जाएंगे। हालांकि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पीएम मोदी द्वारा दिए जाने वाले डिनर पार्टी में आज शामिल होंगे।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री के डिनर पार्टी में जाएंगे क्योंकि पीएम पूरे हिंदुस्तान के होते हैं। उन्होंने कहा है कि हम सब संसद का हिस्सा हैं और उम्मीद करते हैं कि एक अच्छा डिनर होगा।

गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी सांसदों को डिनर पार्टी दी है। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एजेंडा को देश के सामने रखा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमीसा भारतीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत