लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद पर तेज प्रताप ने ली चुटकी, बोले- 4 साल RSS का शासन रहा, कहां बन रहा है राम मंदिर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2018 21:02 IST

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप ने कहा कि पूजा पाठ केवल आरएसएस और भाजपा के लोग ही नहीं करते है श्रीकृष्ण ही सब कुछ हैं, कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण ने विराट रूप दिखाया था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए।  

Open in App

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची पहुंचे तेज प्रताप ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में आये परिणाम से स्पष्ट है कि तीन राज्यों की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। तेजप्रताप ने कहा कि पूजा पाठ केवल आरएसएस और भाजपा के लोग ही नहीं करते है श्रीकृष्ण ही सब कुछ हैं, कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण ने विराट रूप दिखाया था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए।   

राम मंदिर बनाने के सवाल तेजप्रताप ने कहा कि 4 साल आरएसएस के शासन रहा है, कहां राम मंदिर बनाये? साथ ही तलाक मामले पर उन्होंने कहा कि मुझे कोई मानसिक तनाव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने अपने अर्जुन को पटना के गांधी मैदान में आशीर्वाद दे दिया है। मेरा अर्जुन तेजस्वी यादव है और उसे हर हाल में बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के युग में कृष्ण की सबसे अधिक आवश्यकता है और वे सुदर्शन चक्र लेने बृंदावन गये थे। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को जनता ने नकार दिया है। जबकि हम जनता के दिल में बसे हुए हैं और जनता मेरी बात को सुनती है। 

साथ ही गीता दिवस के मौके पर श्रीमत भागवत गीता पत्रकारों को दिया। उन्होंने कहा कि युवा ’जेट प्लेन’ की तरह होते हैं, जिन्हें कोई रोक नहीं सकता। तेज प्रताप ने कहा कि बिहार में भी हम नये कार्यक्रम लायेंगे, लोगों को जोडेंगे और सरकार को उखाड फेकेंगे। उन्होंने एनडीए विरोधी दलों को एक साथ आने की अपील करते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा और सरकार को उखाड फेंकना होगा। आज बिहार के हर इलाके में लगातार हत्याएं हो रही हैं। वृंदावन जाने के पत्रकारों के सवाल पर तेजप्रताप ने जवाब देते हुए कहा कि हम वृंदावन सुदर्शन चक्र लेने गये थे ताकि दुष्टों का नाश कर सकें।

उन्होंने नये वेश-भूषा पर कहा कि जनता ने हमें यह चोला दिया है। जनता चाहेगी, तो इसे उतार फेंकेंगे। हम जनता के दिल में बसे हुए हैं। जनता के दिल से हमें कोई नहीं निकाल सकता। उन्होंने कहा कि तलाक का मामला अदालत में है और हम वह लड़ाई लडेंगे। 

बता दें कि उन्होंने मंगलवार को रिम्स में भर्ती अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया। पिता से मिलने के बाद तेजप्रताप ने कहा कि लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है और मुलाकात के दौरान पिता ने उन्हें मजबूती से रहने और पार्टी के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि लालू यादव को जानबूझ कर फंसाया गया है। उन्हें फंसा कर जेल भेज दिया गया है। 

लालू प्रसाद यादव की तुलना उन्होंने वायु और जल से करते हुए कहा कि उन्हें जितना दौड़ाओगे, प्रताडित करोगे, उतना ही तेजी से वह उभरेंगे। तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले युवाओं के लिए जो वादे किये गये थे, वे पूरे नहीं किये गये। युवाओं को रोजगार चाहिए। इंड्रस्ट्री, फैक्टरी चाहिए। ये सभी बंद पडे हैं। युवा आयोग बनाने की बात कही गई थी, 15 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर कोई प्रतिक्रिया उन्होंने ही दी। हालांकि, यूपी-बिहार के लोगों पर उन्होंने कहा कि सभी हताश हो गये हैं। राहुल गांधी ने जो कहा, वह कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग हर दल में घुसे हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए