लाइव न्यूज़ :

CAA: राजद के बिहार बंद के दौरान हिंसक हुआ प्रदर्शन, दो गुटों में झड़प के बाद 8 लोगों को लगी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2019 23:19 IST

एम्स के इमरजेंसी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वहां भर्ती 10 लोगों में आठ लोगों को गोली लगी है. जबकि, दो पथराव में घायल हैं. सभी खतरे से बाहर हैं. इस दौरान किये गये पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन के दौरान एक व्‍यक्ति को छुरा भी लगा है. पथराव में छह पुलिस कर्मियों सहित डेढ दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है.

नागरिकता संशोधन कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में आज राजद के बिहार बंद का खासा असर देखा गया. राजद के बिहार बंद ने रेल सेवाओं को भी बुरी तरह से प्रभावित किया. इस दौरान राजधानी पटना में सुबह से बंद समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया. राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव आरजेडी कार्यालय से सडक पर उतरे. बिहार बंद के दौरान राज्‍य में कई जगह भारी हिंसा हुई. सबसे बड़ी घटना पटना में हुई, जहां दो गुटों के बीच भिडंत के दौरान जमकर पथराव हुआ. 

पटना के फुलवारीशरीफ में दो गुटों की भिडंत में कई राउंड फायरिंग की गई. यहां दो गुटों की भिडंत के बाद तनाव बरकरार है. बडी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. वहां टमटम पडाव के नजदीक एक धार्मिक स्थल को भी क्षति पहुंचाई गई है. गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए.

उनमें आठ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, दो पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल तथा एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. एक व्‍यक्ति को छुरा भी लगा है. पथराव में छह पुलिस कर्मियों सहित डेढ दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. उनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है.

एम्स के इमरजेंसी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वहां भर्ती 10 लोगों में आठ लोगों को गोली लगी है. जबकि, दो पथराव में घायल हैं. सभी खतरे से बाहर हैं. इस दौरान किये गये पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए. पटना में ही आंदोलनकारियों की गुंडई के शिकार मीडियाकर्मी भी हुए.

डीएम कुमार रवि ने बताया कि फुलवारीशरीफ में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 प्रभावी कर दी गई है. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं. 

बताया जाता है कि बंद के समर्थन में निकला जुलूस टमटम पडाव के पास धार्मिक स्थल से गुजर रहा था. इसी दरम्यान सीएए के समर्थन में कुछ लोगों ने नारेबाजी की. दोनों पक्ष में पहले नोकझोंक हुई. कुछ लोग धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने लगे.

इस पर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया. दोनों ओर से दो दर्जन राउंड फायरिंग भी हुई. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडने पडे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने भी फायरिंग भी की. सिटी एसपी अभिनव राज के नेतृत्व में पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी को तलाशी अभियान चला रही है. वैसे अभी स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है.

हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है. वहीं, मीठापुर बस स्टैंड से लेकर करबिगहिया इलाके और पटना जंक्शन तक बंद समर्थकों ने हंगामा और तोडफोड किया. हाथों में डंडे लिए बंद समर्थकों ने मीठापुर बस स्टैंड के बाहर खडी बसों में तोडफोड किया.

इस दौरान उन्होंने वहां पटना पुलिस के लगाए बैरिकेटिंग बोर्ड्स को भी नहीं बख्शा. मीठापुर बस स्टैंड में राजद कार्यकर्ताओं ने आगजनी की और लाठी-डंडे चलाए. इस वजह से बस स्टैंड पर बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. राहगीरों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पडा. 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर